बॉबी ने लिखा- ‘आपके संस्कार से हम देओल बने’
बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड के ही-मैन के तौर पर जाना गया। बॉबी देओल का कहना है कि वे सबके लिए ही-मैन थे और मेरे हीरो। बॉबी देओल ने पिता को याद करते हुए जो लाइनें लिखी हैं, वह कुछ इस तरह हैं:
मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम
आपकी सोच में यह लिख रहा हूं
दुनिया में इतना प्यार नहीं जितना आपने हम सबको दिया
हर मुस्कुराहट, हर टपकते आंसू में साथ निभाया
हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया
उस तरह जिस तरह सिर्फ हम सबके धरम कर सकते थे
आप स्टार बने तो सबको साथ लेकर हाथ थम के आगे बढ़े
किसी का हाथ नहीं छोड़ा
आपके हमारे पंजाब के डांगो का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया
ही-मैन हो आप सबके
लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हो
आप ही से हमने सपने देखना सीखा
आप ही से हमने आत्मविश्वास करना सीखा
आपके संस्कार से हम देओल बने
दिल हो तो आपके जैसा
जुनून हो तो आपके जैसा,
प्यार करो तो आपके जैसा
इंसान बनो तो आपके जैसा
पापा हो आप मेरे
लेकिन धरम हो आप हम सब के
आपका होने पर गर्व है
जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे पापा
लव यू फॉरएवर एंड ऑलवेज
View this post on Instagram



