Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsकृतिका कामरा ने कन्फर्म किया रिश्ता ? इस मशहूर क्रिकेट होस्ट को...

कृतिका कामरा ने कन्फर्म किया रिश्ता ? इस मशहूर क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट; इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

वो कहते हैं न कि धुआं वहीं से उठता है, जहां कोई चिंगारी लगी होती है। पिछले कुछ वक्त से अभिनेत्री कृतिका कामरा और टेलीविजन प्रजेंटेटर गौरव कपूर के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब अंतत: आज कृतिका ने इन चर्चाओं पर मोहर लगा दी और गौरव कपूर के साथ अपनेरिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। कृतिका ने एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को कंफर्म किया है।

कृतिका ने शेयर की पोस्ट

बुधवार को कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कृतिका और गौरव दोनों नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में ब्रेकफास्ट करते और कॉफी पीते भी नजर आ रहे हैं। इनतस्वीरों को शेयर करते हुए कृतिका ने कैप्शन में सिर्फ ‘ब्रेकफास्ट विद’ लिखा है। जाहिर है कि गौरव कपूर का यूट्यूब पर एक शो भी है ‘ब्रेकफास्ट विद गौरव कपूर’, जिसमें वो क्रिकेट सेलेब्स के साथ बातचीत करते हैं। इन तस्वीरों में कृतिका और गौरव की सेल्फी भी है। साथ ही एक वीडियो भी है, जिसमें दोनों के कॉफी मग पर बेबी लिखा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

काफी वक्त से चल रही थीं चर्चाएं

कृतिका और गौरव के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर महीनों से अफवाहें चल रही हैं। खासकर मुंबई में दोनों को साथ देखे जाने के बाद, इनके अफेयर की चर्चाएं बी-टाउन के गलियारों में जोरों पर थीं। लेकिन कपल अपने रिश्ते को छिपाए हुए था। कई बार कपल को बांद्रा के मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाते और अपने दोस्तों के साथ समय बिताते देखा गया था। हालांकि, दोनों ने पहले इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन अब कृतिका ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया है। इसके बाद अब सारी अटकलें खत्म हो गई हैं।

कृतिका ने तय किया टीवी से फिल्मों तक का सफर

कृतिका कामरा के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की थी। वो ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘रिपोर्टर्स’ जैसे हिट शोज में नजर आईं। यहां से उन्हें काफी पॉपुलर्टी भी मिली। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, जहां से वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गईं। कृतिका ‘तांडव’ (2021), ‘बंबई मेरी जान’ (2023) और ‘भीड़’ (2023) जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। कृतिका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। वह नई दिल्ली के एनआईएफटी में फैशन कम्युनिकेशन की छात्रा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments