Tuesday, March 3, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsखौफनाक मंजर: दतिया से ग्वालियर जा रही बस बनी आग का गोला,...

खौफनाक मंजर: दतिया से ग्वालियर जा रही बस बनी आग का गोला, लोग चिल्लाते हुए निकले बाहर; एक यात्री की मौत

दतिया जिले के हड़ा पहाड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से टक्कर के बाद बस में अचानक आग भड़क उठी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। बस ग्वालियर की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई।

बस में सफर कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हाईवे पर आग के गोले में तब्दील हुई बस से लोग चिल्लाते हुए बाहर निकलते नज़र आए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक के फटने से आग तेजी से बस में फैल गई।

ये भी पढ़ें-भोपाल कार हादसा: नशे में धुत ITBP जवान की कार ने चार लोगों को कुचला,अल्पना तिराहे पर जुटी भीड़; सड़क पर दहशत

सूत्रों के अनुसार, सोमवार कोदतिया में भीम आर्मी का एक बड़ा आंदोलन था और यह बस भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा किराए पर ली गई थी, जो दतिया से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला का बयान मिलने के बाद हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments