Tuesday, March 3, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Politics: बारिश के बीच हुआ रोड शो, '10 हजार में महिलाएं...

Bihar Politics: बारिश के बीच हुआ रोड शो, ’10 हजार में महिलाएं क्या पकौड़ा तलेंगी’, मीसा भारती का NDA पर तंज

वैशाली के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को राजद सांसद मीसा भारती ने जनसंपर्क अभियान और रोड शो की शुरुआत की। वे रिमझिम बारिश के बीच कार में बैठकर रोड शो कर रही थीं और कई जगहों पर जनता को संबोधित भी किया। मिशा भारती महात्मा गांधी सेतु पार कर राघोपुर के तेरसिया मोड़ पहुंचीं, जहां से उन्होंने सरायपुर गांव में जनसंपर्क किया। इसके बाद वे बिदूपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश पंचायत में रोड शो करेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ की गई शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए मिशा भारती ने कहा कि मैं लोगों के बीच जा रही हूं, लेकिन अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की। लोग बारिश के मौसम में भी तेजस्वी जी को आशीर्वाद और प्रेम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता विधायक नहीं, मुख्यमंत्री चुनने जा रही है।

‘मैं राष्ट्रीय जनता दल की सांसद हूं, इसलिए महुआ नहीं जा सकती’

महुआ सीट पर पूछे गए सवाल पर मिशा ने कहा कि महुआ से दो दलों के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव अपने दल से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों मेरे भाई हैं, इसे कोई झुठला नहीं सकता। मैं राष्ट्रीय जनता दल की सांसद हूं, इसलिए महुआ नहीं जा सकती, लेकिन दोनों को शुभकामनाएं देती हूं। युवाओं और महिलाओं को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

वादा: गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा

महिलाओं को लेकर NDA सरकार पर निशाना साधते हुए मिशा ने कहा कि जो सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपये दे रही है, क्या उससे कोई महिला पकौड़े तलने का कारोबार करेगी? 10 हजार में तो आजकल बकरी भी नहीं मिलती। अगर हर घर की महिला पकौड़े तलने लगेगी, तो खाने के लिए भी किसी के पास पैसा नहीं बचेगा। महागठबंधन की सरकार आने पर गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा, जबकि NDA सरकार इसे 1100 रुपये में दे रही है।

ये भी पढ़ें-Bihar Elections: ‘यूपी का रिश्ता सिर्फ सीमा का नहीं, बल्कि संस्कृति व संकल्प का’, यहां CM योगी ने भरी हुंकार

मिशा ने प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर भी तंज कसा

बिहार में जाति प्रमाणपत्र या आवासीय प्रमाणपत्र बिना घूस दिए बनता है क्या? देने के बाद भी काम नहीं होता। इस तरह मिशा भारती ने अपने रोड शो के दौरान राज्य और केंद्र सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments