Sunday, February 15, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsकाशी में रेल मंत्री: देर रात निरीक्षण कर बोले- सात करोड़ लोग...

काशी में रेल मंत्री: देर रात निरीक्षण कर बोले- सात करोड़ लोग कर चुके हैं वंदेभारत से सफर, जल्द आएगा नया वर्जन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार रात बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दूसरे प्रवेश द्वार पर बाहर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर अंदर प्लेटफाॅर्म नंबर आठका निरीक्षण कर तैयारियां देखीं।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी स्टेशन से चार वंदे भारत सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। चारों वंदे भारत सेवाएं यात्रियों को काफी सुविधा प्रदान करेंगी। चाहे वह अमृत भारत ट्रेनें हों, नमो भारत ट्रेनें हों या वंदे भारत ट्रेनें हों, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी की ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। साथ ही, हमारे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है… देश भर में 1,300 स्टेशनों पर काम चल रहा है।

मौके पर मौजूद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों से समय से सभी तैयारियों को पूरा करवा लेने को कहा। रेल मंत्री ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस से सफर करने को लेकर यात्रियों की रूचि बढ़ती जा रही है। अब तक सवा सात करोड़ से ज्यादा लोग इससे यात्रा कर चुके हैं। जल्द ही इसका नया वर्जन भी आने वाला है।

बनारस स्टेशन पर रेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 4 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें बनारस से खजुराहो वाली ट्रेन यूपी से मध्य प्रदेश तक लोगों को जोड़ेगी। लखनऊ से सहारनपुर तक चलने वाली वंदेभारत के लिए लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments