Sunday, February 15, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: नवादा में तेजस्वी की जनसभाओं में उमड़ी भीड़, महागठबंधन के...

Bihar Election: नवादा में तेजस्वी की जनसभाओं में उमड़ी भीड़, महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने नवादा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों नवादा, गोविंदपुर, हिसुआ, वारिसलीगंज और रजौली में हवाई दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की और कहा कि बिहार में बदलाव की अब जरूरत है।

हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के नेमदारगंज स्थित मनरेगा भवन मैदान में आयोजित सभा में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी नीतू देवी के पक्ष में समर्थन जुटाया। वहीं, नवादा शहर के आईटीआई मैदान में उन्होंने राजद प्रत्याशी कौशल यादव के समर्थन में लोगों से ‘लालटेन’ पर वोट देने की अपील की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। मोदी जी के 30 हेलीकॉप्टर के बराबर हमारा बिहार का हेलीकॉप्टर आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को नया और विकसित राज्य बनाने के लिए अब बदलाव अनिवार्य है। बेरोजगारी, पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार को समाप्त करना महागठबंधन की प्राथमिकता होगी।

पढे़ं:थैली में छोड़ी गई मासूम, दया से मिली नई जिंदगी; पटना के जिम मालिक ने किया गोद लेने का फैसला

उन्होंने वादा किया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य, महिलाओं के लिए ‘माई-बहन मान योजना’ के तहत 2,500 मासिक सहायता, और ₹500 में गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार को पिछले 20 वर्षों से बदनाम करने वाली सरकारों से मुक्त किया जाए। उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर बिहार को चिंता मुक्त और चेंज मेकर राज्य बनाने की अपील की।

जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, हिसुआ नगर परिषद अध्यक्षा पूजा कुमारी, करणी सेना के रणविजय सिंह सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments