Saturday, February 14, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsDelhi Blast VIDEO: लाल किले के सामने अचानक हुआ विस्फोट, ट्रैफिक सिग्नल...

Delhi Blast VIDEO: लाल किले के सामने अचानक हुआ विस्फोट, ट्रैफिक सिग्नल के पास रेंगती गाड़ियों के बीच धमाका…

लाल किले के सामने रेंगती गाड़ियों के बीच अचानक हुए विस्फोट से पूरा देश स्तब्ध और मार्माहत है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान दौरे से लौटने के बाद पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। बाद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बीते 10 नवंबर की इस वारदात को ‘आतंकी घटना’ बताया और कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। इसी बीच लाल किले के सामने से गुजरने वाली सड़क- सुभाष मार्ग पर बने ट्रैफिक सिग्नल के पास हुए इस धमाके की विचलित करने वाली नई वीडियो सामने आई है।

शाम 6.52 का वक्त हुआ और अचानक जोरदार धमाके से दहली दिल्ली

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- एक के पास हुई इस हृदय विदारक घटना के 11 सेकेंड के इस नए सीसीटीवी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि लाल बत्ती यानी ट्रैफिक सिग्नल के पास गाड़ियां बेहद धीमी गति से सरक रही हैं। तभी शाम 6.52 का वक्त हुआ और अचानक जोरदार धमाके के कारण कैमरे के सामने अंधेरा छा गया। धमाके के बाद धुएं का गुबार उठता दिखा और कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं।

धमाके के 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन…

ये विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने जो मंजर बयां किया है इसके साफ पता चलता है कि लाल किले के सामने हुआ ये धमाका कितना जबरदस्त था।

12 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल

इससे पहले लाल किले के नजदीक चलती कार में धमाके का एक और वीडियो सामने आ चुका है।बता दें कि इस धमाके की चपेट में आकर अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।20 से अधिक जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments