Friday, February 13, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsChamoli: हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर हादसा, बरात से लौट रहा वाहन...

Chamoli: हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर हादसा, बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

{“_id”:”691de44cb4fd62d54d0e0118″,”slug”:”chamoli-accident-accident-on-helang-urgam-motorway-vehicle-falls-into-ditch-two-dead-three-seriously-injur-2025-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chamoli: हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर हादसा, बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Chamoli Accident News: पावर हाउस के पास वाहन खाई में गिर गया। तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्योर्तिमठ भेज दिया गया है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।


चमोली में हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


बरातियों को लेकर लौट रहा वाहन देर शाम खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम के समय हेलंग उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के पास बरातियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर ज्योतिर्मठ से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में दिक्कतें हुईं। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ध्रुव (19) पुत्र कुशल और कन्हैया (19) पुत्र धीरेंद्र, दोनों निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ की मौके पर ही मौत हो गई है।

Chamoli:घास लेने जंगल गई महिला लापता, भालू के हमले की आशंका, खोजबीन में भी नहीं लगा कोई सुराग

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि दूल्हे के पिता मनवर सिंह निवासी सलूड़ ने बताया कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे। दो की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। घायलों में पूरण सिंह (55) निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ, कमलेश (25) पुत्र मुरली निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ और मिलन (28) पुत्र मनवर निवासी सलुड़ शामिल हैं। पूरण को गंभीर चोटें आने पर गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments