बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। विभागों के बंटवारे के साथ-साथ 26 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद का शपथ ले लिया। अब 1 दिसंबर को सभी विधायक भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनकाएमएलसी आवास यानी राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया है। इस बंगले में लालू परिवार 2006 से रहे रहे हैं, जिसे अब खाली करने का आदेश जारी किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?
क्या लिखा है नोटिस में
दरअसल नीतीश कुमार की नई सरकार बनते ही सरकार हरकत में आ गई है। ऐसे मेंभवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी कोनोटिस जारी कियाहै, जिसके तहत यह बताया गया किनोटिस जारी होने के 3 महीने के अंदर उन्हेंराबड़ी आवासखाली करना होगा। उनकेलिए अब नया आवास आवंटित कर दिया गया है।राबड़ी देवी को जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि,”नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् के आवासन हेतु पटना केन्द्रीय पूल का आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना कर्णांकित किया जाता है। तदनुसार पूर्वादेश को विखण्डित करते हुए श्रीमती राबड़ी देवी, माननीय नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् को नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् हेतु कर्णांकित आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया जाता है। प्रस्ताव में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है”।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी बिहार छोड़ दें वरना पुलिस सब का करेगी इलाज
जानिएक्या होगा अबराबड़ी देवी का नया पता
राबड़ी देवी का नया पता अब हार्डिंग रोड स्थितपटना केन्द्रीय पुल काआवास संख्या 39 होगा।भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधान परिषद के आवास के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। इसलिएअब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ीआवास को खाली कर हार्डिंग रोड स्थितपटना केन्द्रीय पुल काआवाससंख्या 39 में रहनाहोगा।



