Thursday, February 12, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar: तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी का आधा सिर...

Bihar: तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी का आधा सिर व मूंछ मुंडवाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

समस्तीपुरजिले के घटहो थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शादीशुदा तीन बच्चों की मां से मिलने आए युवक को पकड़ लिया और उसकी आधी सिर के बाल व मूंछ जबरन मुंडवाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वैशाली के महनार का रहने वाला युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं उसकी जान-पहचान घटहो के मुसापुर गांव निवासी एक विवाहित महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। हाल ही में दोनों अपने-अपने घर लौट आए थे।

पढे़ं;पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बताया जा रहा है कि बीते रात युवक महिला से मिलने मुसापुर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। मौके पर जुटी भीड़ के पूछे जाने पर दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। इससे नाराजग्रामीणों ने युवक को सजा देने का फैसला लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के आधे सिर और मूंछ को जबरन उस्तरे से मुंडवाया और पूरे गांव में उसे घुमाते रहे। इस दौरान कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, जो अब वायरल है। सूत्रों के अनुसार, युवक मौके से किसी तरह भाग निकला और फिलहाल लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments