Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News: शुरू हुई 6ठीं राज्य स्तरीय सवात चैंपियनशिप, 22 जिलों के...

Bihar News: शुरू हुई 6ठीं राज्य स्तरीय सवात चैंपियनशिप, 22 जिलों के 700 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में 6 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 6ठीं बिहार राज्य स्तरीय सवात चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर भव्य तरीके से किया गया। पूरे बिहार के 22 जिलों से 700 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि उप महापौर डॉ. मोनालिसा, राज्य सवात संघ बिहार के अध्यक्ष संजीव कुमार, आयोजन सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सूरज पंडित और कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 जिलों के करीब 700 खिलाड़ियों ने सहभागिता की है और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी प्रतिभागी अपनी पूरी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और ऊर्जा साफ नजर आई।

पढे़ं:जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आयोजन सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार ओलंपिक संघ में शामिल होने के बाद राज्य में सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान लगातार बढ़ा है। अब बिहार के पास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 7 दिसंबर को शाम 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कैटेगरी से ‘बेस्ट फाइटर’ चुना जाएगा और विजेताओं को ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में इस खेल का पहली बार इतना भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा विधायक रंजन कुमार ने कहा कि बिहार अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहा। राज्य के खिलाड़ी खेलों के विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सा लेकर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का नाम गर्व से रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments