Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Crime: बेगूसराय में भूमि विवाद का मामला, डेरा पर सो रहे युवक...

Bihar Crime: बेगूसराय में भूमि विवाद का मामला, डेरा पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या; दो गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की हत्या की गई है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव में हुई, जिसमें मृतक की पहचान 36 वर्षीय निलेश कुमार, पुत्र रामबली महतों के रूप में हुई है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, निलेश कुमार का अपने पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात छौराही थाना की पुलिस को घटना की सूचना मिली और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर पुलिस का कहना है कि निलेश रात में अपने डेरा पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। परिजनों के आवेदन में चार नामजद आरोपियों का उल्लेख किया गया है।

पढे़ं:पछुआ हवा ने बढ़ाई पूरे बिहार में ठंड, कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, यात्री परेशान; जानिए मौसम का हाल

छौराही थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना के अन्य पहलुओं की जांच भी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में कागजी कार्रवाई और आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments