कोहली का शानदार फॉर्म और रैंकिंग में इजाफा
2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा नंबर एक स्थान छिनने के बाद कोहली अब पहले पायदान से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 302 रन जमाए। इनमें दो शतक शामिल हैं। सीरीज के आखिरी वनडे में 65* की नाबाद पारी खेलते हुए कोहली ने भारत को जीत दिलाई। इसी प्रदर्शन का असर रैंकिंग में दिखा और वह दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए।
रोहित शर्मा का दबदबा बरकरार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2024 और 2025 के दौरान वनडे में निरंतर प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में 146 रन बनाए और अपनी शीर्ष रैंकिंग कायम रखी। कोहली और रोहित ने आईसीसी वनडे बैटिंग चार्ट में भारतीय वर्चस्व को और मजबूत किया है।
दूसरे भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग
शुभमन गिल ने भले ही उन्होंने वनडे सीरीज नहीं खेली, लेकिनवह अपने पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल दो स्थान चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह भारत के बल्लेबाजों की गहराई को दर्शाता है। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारत का दबदबा जारी है। कुलदीप यादव तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अक्षर पटेल (13वें), अर्शदीप सिंह (20वें) और जसप्रीत बुमराह (25वें) स्थान पर पहुंचकर फायदे में रहे।
टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का प्रदर्शन
टेस्ट बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल नंबर आठ पर टिके हुए हैं, जबकि शुभमन गिल और ऋषभ पंत एक-एक स्थान ऊपर बढ़कर क्रमशः 11वें और 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने रहते हुए शानदार फॉर्म में हैं। उनके बाद मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी एक-एक स्थान ऊपर आए हैं।



