Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News: वैशाली में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे...

Bihar News: वैशाली में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे भी चले; कई लोग हुए घायल

वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड स्थित ईमादपुर मुंशी चौक पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर लाठी-डंडे चले। झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, ईमादपुर गांव में पिछले कई दिनों से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को यह विवाद उस समय हिंसक रूप ले लिया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि झड़प के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

एक पक्ष के चंद्रविजय राम का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2000 में संबंधित जमीन खरीदी थी, लेकिन दूसरे पक्ष के ईश्वर राम जबरन उस पर खेती कर रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के भोला राम का कहना है कि वे अपने खेत में पानी दे रहे थे, तभी चंद्रविजय और उनके परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन उनकी है, और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई।

पढे़ं;महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण की दर्ज कराई शिकायत, समस्तीपुर में सहायक जेलर आदित्य गिरफ्तार

झड़प के बाद दोनों पक्षों के घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पातेपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments