Saturday, January 31, 2026
No menu items!
.
HomeBihar Newsयूपी: पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के सरपंच, पार्षद से लेकर प्रदेश...

यूपी: पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के सरपंच, पार्षद से लेकर प्रदेश के मुखिया तक ऐसा रहा सफर; जानिए कहानी

सात बार के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुने गए हैं। रविवार को आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषण हो गई। पार्षद से शुरू हुआ यह सफर केंद्रीय मंत्री से लेकर अब प्रदेश में पार्टी के मुखिया तक पहुंच चुका है। पार्टी में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी इनकी मजबूत पैठ है। शांत-सौम्य व्यवहार, लोगों से जुड़ाव, व्यापक राजनीतिक सोच और विरोधियों को भी साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता को लोग उनके इस सियासी मुकाम का बड़ा आधार मानते हैं।

Trending Videos

पंकज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे उनकी राजनीतिक कुशलता के साथ ही जातीय आधार भी माना जा रहा है। पंकज कुर्मी बिरादरी से आते हैं, जो ओबीसी में यादव के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिरादरी है। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए दांव के कारण बड़ी संख्या में ओबीसी मतदाता खासकर पूर्वांचल में भाजपा से दूर चले गए थे। पंकज के चेहरे के सहारे उन्हें वापस लाने की भी कवायद है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पंकज के अध्यक्ष बनने से पूर्वी यूपी में पार्टी ज्यादा मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments