Sunday, February 8, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar: विजेता 243 विधायकों में से 130 दागी, 90 फीसदी करोड़पति; जानिए...

Bihar: विजेता 243 विधायकों में से 130 दागी, 90 फीसदी करोड़पति; जानिए बिहार विधानसभा के नए सदस्यों की कुंडली

सर्वाधिक संपत्ति वाले विजेता विधायक

अब जानते हैं सर्वाधिक संपत्ति वाले विजेता विधायक कौन-कौन हैं। मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय सबसे अमीर विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,70,81,95,842 रुपये (करीब 170 करोड़ रुपये) है। इसमें उनकी चल संपत्ति 1,34,74,842 रुपये है, वहीं अचल संपत्ति 1,69,47,21,000 रुपये है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पटना के मोकामा सीट से विधायक अनंत कुमार सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,00,61,73,708 रुपये (100 करोड़ से ज्यादा) है। तीसरे सबसे अमीर विधायक कुमार पुष्पंजय हैं। वह 94,53,02,587 रुपये (94 करोड़ से ज्यादा) की संपत्ति के मालिक हैं। वह शेखपुरा जिले के बरबीघा से जदयू के विधायक हैं।

कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार के विधायक?

अब यह भी जान लेते हैं कि इन विधायकों में कौन कितने पढ़े-लिखे हैं। 243 विजयी विधायकों में से 84 (35 फीसदी) ने अपनी शिक्षा 5वीं से 12वीं तक बताई है। 147 (60 फीसदी) ने स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा बताई है। पांच विधायक डिप्लोमाधारी हैं और सात उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं।

25 से 40 के बीच 38 विधायकों की उम्र

इन विधायकों की आयु की बात करें तो इनमें से 38 (16 फीसदी) विधायकों की उम्र 25 से 40 के बीच है। 143 विधायकों (59 फीसदी) की उम्र 41 से 60 के बीच है और 62 (26 फीसदी) विधायकों की उम्र 61 से 80 वर्ष के बीच है।

ये भी पढ़ें:Bihar Election Result 2025:243 मौजूदा विधायकों में से 192 फिर उतरे मैदान में, जानें कौन जीता, किसे मिली हार

नई विधानसभा में कितनी महिला विधायक होंगी?

243 विजयी विधायकों में से 29 (12 फीसदी) महिलाएं हैं। जबकि 2020 में 241 विधायकों में से 26 (11 फीसदी) महिलाएं थीं।

दोबारा चुने गए विधायकों की संपत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण

2025 में दोबारा चुने गए 111 विधायकों का विश्लेषण किया गया। 2020 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 4.88 करोड़ थी। 2025 में औसत संपत्ति 7.46 करोड़ रुपए है। 2020 से 2025 तक औसत संपत्ति में 2.58 करोड़ रुपए की वृद्धि (यानी 53 फीसदी) हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments