Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar: हाईवा ने बुजुर्ग दूध विक्रेता को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट...

Bihar: हाईवा ने बुजुर्ग दूध विक्रेता को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट के जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर किया पथराव

{“_id”:”6938de7576ddfb206a04283d”,”slug”:”bihar-a-truck-crushed-an-elderly-milk-vendor-angry-mob-pelted-stones-at-a-high-court-judge-escort-vehicle-2025-12-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar: हाईवा ने बुजुर्ग दूध विक्रेता को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट के जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर किया पथराव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन

Updated Wed, 10 Dec 2025 08:14 AM IST

Bihar: पटना के नौबतपुर में तेज रफ्तार हाईवा से दूध विक्रेता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और इसी दौरान हाईकोर्ट जस्टिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक सैप जवान घायल हो गया।


क्षतिग्रस्त कार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमगंज में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताते हैं कि तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पार कर रहे दूध विक्रेता नागेश्वर यादव (65) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा एवं तोड़फोड़ शुरू कर दी। वे मुआवजे की मांग को लेकर मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे।

Trending Videos

इसी दौरान सड़क से गुजर रहे पटना हाई कोर्ट के एक जस्टिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक सैप जवान घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जस्टिस के वाहन को सुरक्षित निकालकर दूसरे रास्ते से भेज दिया।

पढे़ं:नौ साल पुराने हरेंद्र सिंह हत्याकांड में चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास, बक्सर कोर्ट का बड़ा फैसला

स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने भीड़ को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। बाद में प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि फरार हाईवा चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।



<!–

–>


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments