Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Accident: एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा...

Bihar Accident: एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

वैशाली जिले में हाजीपुर–पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर पाया संख्या 22 के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी स्वर्गीय परमहंस सिंह की 65 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र सुजीत कुमार के साथ बाइक से पटना स्थित घर जा रही थीं।

पढ़ें:बरात से लौट रही दो कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, कई गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महात्मा गांधी सेतु पर एक अनियंत्रित ट्रक ने अचानक चकमा दिया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान हाजीपुर से पटना की ओर जा रही एक एंबुलेंस ने रीता देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घायल सुजीत कुमार ने बताया कि वे अपनी मां के साथ पटना जा रहे थे, तभी एंबुलेंस ने ठोकर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments