Bihar Board 10th Result 2022: आज 31 फरवरी 3 बजे बिहार बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया। रिज़ल्ट की घोषणा स्वं सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर घोषित किया गया है।
मैट्रिक का रिजल्ट जारी- औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं टॉपर, सानिया व विवेक सेकेंड टॉपर
बोर्ड कार्यालय में शिक्षा मंत्री कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। कुल 79.88 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। औरंगाबाद के दाउदनगर की रामायणी राय टॉपर बनीं। नवादा की सानिया एवं मधुबनी के विवेक सेकेंड टॉपर रहे हैं। थर्ड टॉपर प्रज्ञा कुमारी औरंगाबाद से हैं।
Bihar Board 10th Result 2022:इस मौके पर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे। रिजल्ट शिक्षा विभाग के सभागार में, विकास भवन पटना में जारी किया गया।
आपको बता दें की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज 1 बजे दोपहर में हीं किया जाना था लेकिन किसी तकनीकी खामी के कारण 2 घंटे के बाद यानि की 3 बजे परिणामों की घोषणा की गई।
Bihar Board 10th Result 2022:बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग 17 मार्च 2022 तक पूरी कर ली गई थी। लेकिन मोतिहारी जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में पेपर लीक होने के चलते 24 मार्च को एक विषय की दोबारा परीक्षा कराई गई थी। दोबारा हुई परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग 26 मार्च को पूरी होनी थी। इस प्रकार से अब देखा जाए तो एक-दो दिन का समय टॉपर्स के वेरीफिकेशन और उनके इंटरव्यू में लगता है।