Saturday, January 31, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Crime: मुजफ्फरपुर में दीपावली की रात चाकूबाजी, दो सगे भाइयों सहित...

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दीपावली की रात चाकूबाजी, दो सगे भाइयों सहित पांच घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दिवाली की रात दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हथियार लेकर आए लोगों ने किया ताबड़तोड़ हमला

यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दिवाली की रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन लोग चाकू और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए एक अन्य व्यक्ति को भी चोट लगी।

घायलों में जितेंद्र मुखिया और मुकेश मुखिया (दोनों सगे भाई) गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि ऋषिकेश कुमार सहित अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा बोले- एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही हैं, बहुमत के साथ बनेगी सरकार

दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद था

साहेबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद था। दिवाली की रात फिर झगड़ा हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments