Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: राजद प्रत्याशी के होटल पर जदयू प्रत्याशी चलवाएंगे बुलडोजर! चीनी मिल की...

Bihar Election: राजद प्रत्याशी के होटल पर जदयू प्रत्याशी चलवाएंगे बुलडोजर! चीनी मिल की जमीन कब्जा करने का आरोप

सीवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जंग अब आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गई है। राजद प्रत्याशी अरुण गुप्ता और जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल के बीच जुबानी तकरार तेज हो गई है।

जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल ने राजद उम्मीदवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अरुण गुप्ता द्वारा कब्जा की गई चीनी मिल की जमीन पर बने होटल पर बुलडोजर चलवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी ने सरकारी चीनी मिल की जमीन पर अवैध रूप से होटल बनाया है। अगर जनता ने हमें समर्थन दिया तो इस अवैध निर्माण के खिलाफ मैं सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लडूंगा। हालांकि, इस मामले पर राजद प्रत्याशी अरुण गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इसलिए उनका पक्ष खबर में शामिल नहीं किया जा सका है।

पढे़ं;’‎राजद के कालखंड में बिहार लड़खड़ाया, उद्योग धंधे और कारोबारी भाग गए’, भाजपा ने साधा निशाना

कौन हैं अरुण गुप्ता?

अरुण गुप्ता सीवान के मैरवा क्षेत्र के एक व्यवसायी हैं। वह इस बार बड़हरिया विधानसभा से राजद गठबंधन के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बताया जाता है कि उन्होंने पचरुखी चीनी मिल की जमीन पर उमेद पैलेसनामक होटल का निर्माण कराया है, जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

करीब एक महीने पहले अरुण गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे थे कि जदयू सांसद के पति के 20 मित्रों की हत्या शहाबुद्दीन और उसके गुर्गों ने की थी।यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था। उस समय यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस विवाद के चलते उन्हें राजद का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन बाद में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया।

क्रम संख्या मामला संख्या / विवरण वर्ष स्थिति धाराएं (IPC Sections)
1 मैरवा थाना कांड संख्या 238/2014 2014 आरोपपत्र समर्पित 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 341 (अवैध रूप से रोकना), 325 (गंभीर चोट), 509 (महिला का अपमान), 34 (साझा आपराधिक मंशा)
2 परिवार पत्र संख्या 397/2022 2022 विचाराधीन वही धाराएं लागू
3 विचाराधीन मामला संख्या 246/2025 2025 विचाराधीन वही धाराएं लागू
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments