Friday, February 13, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election : किस विधान पार्षद और एक मेयर को पार्टी से...

Bihar Election : किस विधान पार्षद और एक मेयर को पार्टी से निष्कासित किया गया? आरके सिंह ने भाजपा को दिया जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार भाजपा ने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से सांसद रहे राजकुमार सिंह उर्फ़ आर.के. सिंह पर कार्रवाई की है। इसके बाद कटिहार में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और मेयर उषा अग्रवाल पर भी कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इन तीनों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

Trending Videos

BJP RK Singh Suspension:भाजपा ने आरके सिंह को छह साल के लिए निलंबित किया, पार्टी ने क्यों की कार्रवाई?

तीनों नेताओं को जारी किया लेटर

बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने तीनों के लिए अलग-अलग पत्र जारी किए। पत्र में लिखा गया है कि आपकी गतिविधियांपार्टी के विरोध में हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। इसलिए वरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद आपको भाजपा से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। भाजपा ने तीनों नेताओं को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है और पूछा है कि आपको पार्टी से क्यों न निष्कासित किया जाए, इसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments