Saturday, February 14, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election : रोहिणी के पोस्ट पर मचा बवाल, रमीज नेमत खान पर...

Bihar Election : रोहिणी के पोस्ट पर मचा बवाल, रमीज नेमत खान पर उठने लगे सवाल; जानिए कौन है यह

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की पराजय के बाद एक बार फिर राजद परिवार चर्चा में है। वजह हैरोहिणी आचार्य।रोहिणी आचार्य ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पहली पंक्ति में लिखा कि वह पार्टी और परिवार दोनों से अलग हो रही हैं। और फिर दूसरी पंक्ति में दो नाम लिखे और फिर आगे लिखा कि मैं इनके कहने पर ऐसा कर रही हूं। वह दो नाम तेजस्वी यादव के साथ रहने वालेसंजय यादव और रमीज नेमत खान हैं। संजय यादव को तो हर कोई जान रहा है, लेकिन अब लोग जानना चाहते हैं कि रमीज नेमत खान कौन है?

रमीज नेमत खान का लंबा है अपराधिक इतिहास

अब आप भी जानिये कि आखिररमीज नेमत खान कौन है? तो जवाब यह है कितेजस्वी यादव और संजय यादव के आसपास रहने वाला रमीज नेमत खान एक अपराधी है। मिली जानकारी के मुताबिक़रमीज नेमत खान का एक गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।रमीज नेमतमूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाला है। उस परबलरामपुर जिले में नौ और कौशांबी जिले के कोखराज थाने में एक हत्या का मुकदमा सहित कुल दो मामले दर्ज हैं।रमीज नेमत पर 4 जनवरी 2022 को हुए पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या का भी आरोप है।पुलिस ने उसे हत्या की साजिश रचने के आरोप में पूर्व सपा सांसद (ससुर) और उनकी बेटी जेबा रिजवान (पत्नी) के साथ गिरफ्तार किया था। रमीज नेमत अप्रैल 2025 में जमानत पर बलरामपुर जेल से छूटकर बाहर आया।फिरोज पप्पू हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनने के बाद, उनके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की गई थी।उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था।

क्यों है तेजस्वी के संपर्क में

बताया जाता है कि रमीज नेमत खान तेजस्वी यादव के क्रिकेट के दिनों का दोस्त है। .रमीज नेमत खान ने झारखंड की टीम की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 30 मैच खेले हैं और वह दाहिने हाथ का बल्लेबाज रहा है। रमीज 2016 में राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ा था।पहले वह उप मुख्यमंत्री कार्यालय में बैकडोर का काम देखता था, लेकिन फिर वह तेजस्वी यादव के कार्यालय से जुड़ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments