गया जीके महकार में मतदान करने पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं। वह हर चीज में कहीं न कहीं कमाई ढूंढते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी ने पदाधिकारियों की सूची से लेकर मंत्रिमंडल तक की छाया सूचीतैयार कर रखी है और संभवतः उनसे भी पैसे लिए होंगे। मांझी ने कहा कि उनकीयह सब लेने कीएक आदत है,लेकिन सच्चाई यह है कि महागठबंधन की सरकार की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है। हमें कम से कम 160 सीटें मिलने जा रही हैं।
पढे़ं:हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए मांझी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया गया था। आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया था। वे बदले की भावना से अटैक करना चाहते थे, लेकिन उनकी दाल नहीं गली। अब कार्रवाई जारी है। उन्होंने आगे कहा कि 14 नवंबर को जब नतीजे आएंगे, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर मतदान किया है।



