बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नवादा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की विधिवत संवीक्षा आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नामांकन की जांच प्रक्रिया में निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों के द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र, शपथ-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
बता दें किजिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके नामांकन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया गया। इस प्रक्रिया में कुल 77 नामांकन पत्रों में से 18 को रद्द किया गया।
पढे़ं:’जितना पैसा सरकार के पास नहीं, उतना मेरे पास’,पूर्णिया में पप्पू यादव का दावा; क्या मायने?
| विधानसभा संख्या | विधानसभा नाम | कुल नामांकन | अस्वीकृत नामांकन | जिनका नामांकन रद्द हुआ |
|---|---|---|---|---|
| 235 | रजौली (सुरक्षित) | 14 | 3 | राकेश कुमार, मिथिलेश राजवंशी, गुड्डी कुमारी |
| 236 | हिसुआ | 15 | 1 | एहतेशान कैसर |
| 237 | नवादा | 17 | 3 | नरेश रविदास, प्रदीप प्रसाद, रंजीत शर्मा |
| 238 | गोविंदपुर | 17 | 7 | डॉ. कृतिपाल सिंह, मनोज कुमार, कमलेश प्रसाद, कमलेश कुमार, रामस्वरूप राजवंशी, जयनंदन दास, मो. इफ्तेखार अहमद |
| 239 | वारिसलीगंज | 14 | 4 | बब्लू मालाकार, सकलदेव यादव, गनौरी पंडित, महेश रविदास |
नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन ने नामांकन संवीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया है।



