इस चुनाव में तिरहुत प्रमंडल की कौन सीटें हैं चर्चा में?
तिरहुत प्रमंडल की सबसे चर्चित सीटों की बात करें तो इनमें राघोपुर, नौतन, बेतिया , शिवहर जैसी सीटें शामिल है। आइये इन सीटों के बारे में जानते हैं…
राघोपुर: इस प्रमंडल की सबसे चर्चित सीट राघोपुर है। यहां से पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजद के उम्मीदवार हैं। महागठबंधन ने इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। तेजस्वी ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत इसी सीट से की थी। 2015 और 2020 में वह इस सीट से जीत चके हैं। भाजपा ने यहां से पिछली बार के उम्मीदवार सतीश कुमार को टिकट दिया है। सतीश कुमार ने 2010 में जदयू के टिकट पर तेजस्वी यादव की मां और राजद की उम्मीदवार राबड़ी देवी को हराया था। जनसुराज ने चंचल कुमार को यहां मैदान में उतारा है।
बेतिया: बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी यहां एक बार फिर मैदान में हैं। वह यहां से भाजपा के टिकट पर पांच बार चुनाव जीत चुकी हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हीं पर विश्वास जताया है। कांग्रेस ने उनके सामने वसी अहमद को टिकट दिया है। जनसुराज की बात करें तो यहां से अनिल कुमार सिंह को टिकट मिला है।
शिवहर: राजद ने इस बार यहां से नवनीत कुमार को टिकट दिया है। नवनीत के पिता और दादा यहां के पूर्व विधायक रहे हैं। नवनीत के पिता अजीत झा दो बार तो दादा रघुनाथ झा छह बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। जदयू ने यहां से श्वेता गुप्ता को मैदान में उतारा है। जनसुराज ने नीरज सिंह मैदन में है। 2020 में यहां से राजद के चेतन आनंद को जीत मिली थी।
महुआ: लालू यादव के बडे़ बेटे तेज प्रताप यादव पांच साल बाद फिर अपनी बनाई पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। राजद ने यहां से मुकेश कुमार रौशन और जनसुराज से इंद्रजीत प्रधान को टिकट दिया है।
गायघाट: लोजपा सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह मैदान में हैं। कोमल के पिता जदयू के एमएलसी हैं। जनसुराज ने अशोक कुमार सिंह और राजद ने निरंजन रॉय को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें:
Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला पटना प्रमंडल का साथ? जानें यहां की चर्चित सीटें और समीकरण
Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला सारण प्रमंडल का साथ? जानें यहां की चर्चित सीटें और समीकरण



