04:14 PM, 04-Nov-2025
मोतिहारी में गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंध पर बोला हमला
पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित गांधी मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ जानती है, वह जागरूक है और दोबारा बिहार में जंगलराज नहीं लाना चाहती।
अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की राजनीति में बिहार का स्थान सर्वोपरि है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति का गौरव चंपारणहै। उन्होंने कहा कि विकास से प्रेरित होकर उद्योग जगत ने भी जिस प्रकार से नीतीश कुमार के सुशासन में प्रगति की है, वह सराहनीय है। डबल इंजन की सरकारकेंद्र में लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने जनता की सेवा करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है।
गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में बिहार ने दोनों तरह की सरकारें देखी हैंलालू प्रसाद यादव की सरकार और नीतीश कुमार की सरकार। दोनों के बीच कितना अंतर है, यह जनता भलीभांति जानती है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार ने जिस गति से प्रगति की है, वह स्पष्ट रूप से दिखती है।
03:15 PM, 04-Nov-2025
Bihar Election: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर केस दर्ज
मोकामा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर मोकामा थाना में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर पूछा था कि आपके बयान पर क्यों नहीं कार्रवाई की जाए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने देने की जनता से अपील की थी, जिसपर विपक्ष लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा था। सोमवार को ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में लिमिट से अधिक गाड़ी होने पर आयोजनकर्ता राजीव रंजन पर पंडारक थाना में केस दर्ज किया गया था।
03:14 PM, 04-Nov-2025
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर केस दर्ज
मोकामा विधानसभा में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर मोकामा थाना में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर पूछा था कि आपके बयान पर क्यों नहीं कार्रवाई की जाए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने देने की जनता से अपील की थी, जिसपर विपक्ष लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहा था। सोमवार को ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में लिमिट से अधिक गाड़ी होने पर आयोजनकर्ता राजीव रंजन पर पंडारक थाना में केस दर्ज किया गया था।
02:25 PM, 04-Nov-2025
Bihar Assembly Election 2025 Live: ‘पाकिस्तान ने अगर गोली चलाई, तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा’
चंपारण में अपनी चुनावी सभी के दौरान अमित शाह ने हुंकार भरी है। महागठबंधन पर जोरदार हमला किया है। शाह ने कहा किअभी-अभी मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने 1.41 करोड़ जीविका दीदी के बैंक खातों में 10 हजार रुपये डालने का काम किया है। ये लालू की पार्टी कहती है, और इन्होंने चुनाव आयोग को भी पत्र दिया है, कि जीविका दीदियों से ये 10 हजार रुपये वापस ले लो।
मैं आज सारे बिहार की जीविका दीदी से कहकर जाता हूं कि लालू और उसके बेटे को छोड़िए, इनकी तीन पीढ़ी भी आ जाए, वो जीविका दीदी से 10 हजार रुपये वापस नहीं ले सकते।
आप एक बार फिर NDA सरकार बनाइए, हम 5 साल में जीविका दीदी के बैंक खातों में 2 लाख रुपये और डालने का काम करेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी जी ने बिहार की धरती से कहा था, इसका जवाब दिया जाएगा। और सिर्फ 20 दिन के अंदर #OperationSindoor करके भारत ने पाकिस्तान में घुसकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। पाकिस्तान के समर्थकों, कान खोलकर सुन लो, “पाकिस्तान ने अगर गोली चलाई, तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।” लालू जी का वही जंगलराज, कपड़े-चेहरे और भेष बदलकर फिर से आने की कोशिश कर रहा है। अगर 6 तारीख को गलती हुई, तो फिर अपहरण, फिरौती और जंगलराज लौट आएगा। पिछले 20 वर्षों में नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त किया है। अब नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने का समय आ चुका है।
02:15 PM, 04-Nov-2025
Bihar Election: पीएम मोदी पर राहुल का हमला, कहा- नरेंद्र मोदी का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी डिग्री फर्जी है
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और देश के मौजूदा हालतों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा किनरेंद्र मोदी का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी डिग्री फर्जी है। अगर आप देश में 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालेंगे, तो आपको उसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, आदिवासी वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। इन कंपनियों में काम करने वाले लोग 10% की आबादी में से आते हैं। न्यायपालिका हो या ब्यूरोक्रेसी, हर जगह उन्हें ही जगह मिलती है। अगर हम देश के 90% लोगों को देश के विकास में शामिल नहीं करेंगे, तो एक ऐसा हिंदुस्तान बनेगा जहां सारा धन 2-3 लोगों के हाथ में होगा।
02:02 PM, 04-Nov-2025
Bihal Assembly Election 2025 Live: ‘हम BJP-RSS के ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं’
औरंगाबाद की सभी में राहुल गांधी ने कहा कि हम BJP-RSS के ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं। यह मोहब्बत का देश है और ये नफरत से नहीं चल सकता है। नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने देश में नफरत का जहर फैलाया है और इस बात को बिहार की जनता बखूबी समझती है।
हम BJP-RSS के ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।
यह मोहब्बत का देश है और ये नफरत से नहीं चल सकता है।
नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने देश में नफरत का जहर फैलाया है और इस बात को बिहार की जनता बखूबी समझती है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
औरंगाबाद, बिहार pic.twitter.com/6pobKUJipQ
— Congress (@INCIndia) November 4, 2025
नरेंद्र मोदी छठ पूजा के समय यमुना में स्नान करने वाले थे। उनके नहाने के लिए साफ पानी का पाइप लगाया गया, स्पेशल तालाब बनाया गया। प्लान था कि मोदी यमुना में नहाते और फिर बिहार के लिए ड्रामा करते। लेकिन जब मीडिया में साफ पानी का पाइप दिख गया, तो नरेंद्र मोदी ने यमुना में नहाने से मना कर दिया। सच यही है- यमुना के पानी में नरेंद्र मोदी नहीं नहाएंगे, लेकिन आम जनता को उसी पानी में नहाना पड़ेगा, वही पानी पीना पड़ेगा।
01:57 PM, 04-Nov-2025
Bihar Assembly Election 2025 Live Updates: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सीवान की जनता NDA के साथ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “सीवान की जनता NDA के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बिहार को मिली गति को और आगे ले जाएगी… जिस तरह से बिहार की जनता ने विकास देखा है, बिहार की जनता निश्चित रूप से चाहती है कि NDA की सरकार यहां फिर आए और विकास हो।”
01:55 PM, 04-Nov-2025
Bihar Election News: ‘रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने हत्याओं में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है’
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकरअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीवान में चुनावी सभी की। उन्होंने कहा कि हमारे रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने हत्याओं में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, हमें इस कलंक को मिटाना होगा। यह मुश्किल नहीं है… जब शुरुआत में राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ, तो लोगों को लगता था कि लालू यादव हैं, मुलायम सिंह यादव हैं, राम मंदिर कैसे बनेगा, लेकिन इस देश ने दिखा दिया कि अगर इस देश में लालू यादव, मुलायम सिंह यादव हैं, तो इस देश में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह भी हैं…।
01:53 PM, 04-Nov-2025
Bihar Politics: येमहागठबंधन नहीं महाठगबंधन है- शिवराज सिंह चौहान
पटना मेंबिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं। राहुल गांधी यहां आते हैं तो कभी मछली पकड़ते हैं और कभी जलेबी तलते हैं। ये लोग जान गए हैं कि अब तक की सबसे बड़ी पराजय महागठबंधन की होगी… तेजस्वी यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं क्योंकि वे जान गए हैं कि उनकी बुरी तरह पराजय होने वाली है। हार सामने देखकर कुछ भी घोषणाएं कर रहे हैं। जनता जानती है कि ये झूठों के सरदार हैं।”
01:45 PM, 04-Nov-2025
Bihar Assembly Election 2025 Live Updates: राहुल की औरंगाबाद में जनसभा, कहा-हमें ऐसा…बिहार नहीं चाहिए
औरंगाबाद में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने अपनी चुनावी सभा में एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह जानते हैं कि वो बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए ये ‘वोट चोरी’ करेंगे। BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा का चुनाव चोरी किया और अब ये बिहार में चुनाव चोरी करना चाहते हैं। मगर बिहार की जनता होशियार है और वो ऐसा नहीं होने देगी। बिहार जानता है कि ‘वोट चोरी’ संविधान पर हमला है। जनता समझती है कि अगर ‘वोट चोरी’ हुआ तो सारे अधिकार ख़त्म हो जाएंगे।
बिहारयुवा मेहनत करके पढ़ाई कर रहा है, लेकिन पेपरलीक हो जाता है। जबकि पैसेवालों के बच्चे पैसा देकर पेपर खरीद लेते हैं।हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए।



