Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: 'R से रंगदारी, J से जंगल राज और D से...

Bihar Election: ‘R से रंगदारी, J से जंगल राज और D से दादागिरी’, जेपी नड्डा ने बताया RJD का फुल फॉर्म; खूब बरसे

वैशाली जिले के हाजीपुर में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू प्रसाद यादव और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी का फुल फॉर्म हैR से रंगदारी, J से जंगल राज और D से दादागिरी। यही काम रंगदारी करना, जंगल राज स्थापित करना और दादागिरी करना है, और इसी में अपने आपको अच्छा बताना है।

जेपी नड्डा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के राज में जो गाड़ियां चोरी होती थीं, वे मुख्यमंत्री आवास में ही मिलती थीं। तेजस्वी यादव आज बेरोजगारी और पलायन की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने पिता के कार्यकाल को याद करना चाहिए। बिहार की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उनके चलते ही बिहार के लोगों को पलायन करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि जब तक तकलीफ याद नहीं करोगे, तब तक सुख का आनंद नहीं ले पाओगे। बिहार में पहले राजनीति परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण के आधार पर होती थी। वोट बैंक की राजनीति चलती थी,किसी को जोड़ो, किसी को तोड़ो, इसी पर राजनीति होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति का पूरा स्वरूप बदल दिया है। अब रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होने लगी है।

पढे़ं;’महागठबंधन वालों को वोट देंगे तो फिर से आ जाएगा जंगल राज’, यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का तंज

जेपी नड्डा ने कहा कि 11 साल पहले देश के पास अपना एक भी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं था, लेकिन आज भारत 1 लाख 51 हजार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात कर रहा है। उन्होंने 26/11 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश का गृह मंत्री कहता था कि विदेशी दबाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने बिहार के समस्तीपुर से कहा था कि इसकी कल्पना भी नहीं की होगी कि भारत किस तरह जवाब देगा। इस तरीके से आज भारत बदल चुका है। 26/11 के बाद मनमोहन सिंह ताकत नहीं जुटा पाए कि पाकिस्तान को जवाब दे सकें। न्यूक्लियर नीति पर भी उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जेपी नड्डा ने कहा कि आज दुनिया के कोई भी देश नहीं हैं, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ न की हो। विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने वह मुकाम हासिल किया है जो पहले कभी नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments