Saturday, February 14, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: स्कूल की मांग पर ग्रामीणों ने किया वोटिंग का बहिष्कार,...

Bihar Election: स्कूल की मांग पर ग्रामीणों ने किया वोटिंग का बहिष्कार, मतदाताओं को मनाने में जुटा प्रशासन

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को हो रहे मतदान के बीच रोहतास जिले से वोट बहिष्कार की एक दूसरी खबर सामने आई है। शिवसागर प्रखंड के रोझईं गांव में ग्रामीणों ने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है। इतना हीं नहीं ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी वोट बहिष्कार को लेकर पूरे गांव में घूम-घूम कर नारे लगा रहे हैं।

ग्रामीणों को मनाने में जुटा प्रशासन

वहीं, वोट बहिष्कार की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ग्रामीणों को मनाने में जुटी हुई है। इस दौरान मतदान केंद्र पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा है और लोग बैनर पोस्टर लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है।

ये भी पढ़ें-LiveBihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 47.62 फीसदी वोटिंग, जानिए किस जिले में कितना हुआ मतदान

पिछले चुनाव में भी हुआ था बहिष्कार

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भी रोझईं गांव में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया था। हालांकि पिछले चुनाव में प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया, लेकिन इस बार सभी ग्रामीण अपने फैसले पर पूरी तरह अड़े हुए हैं। उनका साफ कहना है कि पिछली बार प्रशासन के आश्वासन पर हीं मतदान हुआ था, लेकिन 5 वर्ष बाद भी विद्यालय का निर्माण नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments