एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने मिलकर ‘संकल्प पत्र 2025’ के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। इस कार्यक्रम मेंमुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल हुए।एनडीए ने इसघोषणा पत्रको विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया, जिस पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या नेएनडीए पर जुबानी हमला किया है।रोहिणी आचार्य ने इसे “नए लिफाफे में पुराना मजमून” करार दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता
रोहिणी आचार्या नेकहा कि एनडीए का यह घोषणापत्र महागठबंधन के “तेजस्वी प्रण” की नकल है, जिसमें कुछ हेरफेर के साथ वही पुरानी बातें दोहराई गई हैं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि एनडीए के पास न तो कोई मौलिक सोच है और न ही बिहार के लिए कोई ठोस विकास दृष्टि। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने अपने पुराने अधूरे वादों को फिर से सजाकर जनता के सामने रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र बिहार के बुनियादी विकास से नहीं, बल्कि सतही और दिखावटी योजनाओं से भरा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया खुलासा, कहा- गोली लगने से नहीं हुई है मौत
रोहिणी ने आगे कहा कि राजद-नेतृत्व वाले महागठबंधन का घोषणापत्र “तेजस्वी प्रण” बिहार के समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और रोजगार सृजन की वास्तविक दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का ध्यान सिर्फ घोषणाओं पर नहीं, बल्कि लागू करने की नीयत पर है और तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीनों के कार्यकाल में इस बात को साबित भी किया है।