Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Encounter : बिहार में एनकाउंटर का दौर शुरू, डिप्टी सीएम ने...

Bihar Encounter : बिहार में एनकाउंटर का दौर शुरू, डिप्टी सीएम ने कहा-अब अपराधियों की खैर नहीं

बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं, क्यों कि बिहार में अपराध करने पर उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा।सुशासन को स्थापित करने के लिए बेलगाम अपराधियों के खिलाफ जो भी कदम उठाने होंगे, उठाया जाएगा। इसके लिए सरकार तैयार है। यह बात कहना है उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों की नहीं पुलिस प्रशासन की चलेगी, सुशासन की सरकार होगी।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने संभाली पंचायती राज विभाग की कमान, कहा- खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली होगी

दरअसल यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय में हुए अपराधी के एनकाउंटर के बाद कही। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, जहां अपराध क्र्न्बे वालों की अब खैर नहीं है। आज बिहार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर कर एक कुख्यात अपराधी को दबोच लिया। मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले भी बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में पुलिस ने एनकाउंटर कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया था।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रियों के विभाग आवंटन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान, भाजपा-जदयू से इनके नाम की चर्चा

आजबिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नेकहा कि बिहार में सुशासन स्थापित हो बस इसी की चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन को स्थापित किया है, और आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन है। बिहार में लगातार सुशासन स्थापित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अराजकता को समाप्त किया है, जंगलराज को समाप्त किया है। नीतीश कुमार अब भी सुशासन को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यह जरूर कहूंगा कि बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। उन्होंने उन्होंने कहा कि अपराधियों को अब बिहार से बाहर ही जाना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments