Home APNA BIHAR Bihar ke shiksha mantri kaun hai- 2024 वर्तमान में बिहार के शिक्षा...

Bihar ke shiksha mantri kaun hai- 2024 वर्तमान में बिहार के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

Bihar ke shiksha mantri kaun hai- बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर हैं। मधेपुरा सदर से 2010 से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए प्रो. चंद्रशेखर अब बिहार के नए शिक्षा मंत्री हैं।

Bihar ke shiksha mantri kaun hai– बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री आलोक मेहता हैं। आपको बता दें कि आलोक मेहता बिहार के २६वें शिक्षा मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

आलोक मेहता राजद कोटे से ही शिक्षा मंत्री रहे प्रो. चंद्रशेखर की जगह लेंगे.

विजय कुमार चौधरी से पहले शिक्षा मंत्री तारापुर से विधायक रहे मेवालाल चौधरी को बनाया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों मे उनका नाम आने के कारण मेवालाल चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मेवालाल चौधरी जी का हाल हीं मे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। मेवालाल चौधरी बिहार के 1 दिन के शिक्षा मंत्री के रूप में भी जाने जाएँगे।

बिहार के शिक्षा मंत्री कौन हैं इसका जवाब तो आपको उपर मिल गया होगा लेकिन अब हम आपको नीचे आपके शिक्षा मंत्री के विषय में और शिक्षा मंत्रालय के बारे मे विस्तार से बताने जा रहे हैं, नीचे दी गई जानकारी आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होने वाली है इसलिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन हैं?

Table of Contents

बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर हैं, मधेपुरा सदर से 2010 से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए प्रो. चंद्रशेखर अब बिहार के नए शिक्षा मंत्री हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री बनने से पहले 61 वर्षीय प्रो. चन्द्रशेखर 2015 में नीतीश सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री भी रह चुके हैं।

बिहार के नए शिक्षा मंत्री प्रो0 चंद्रशेखर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि।

1981 में प्रो0 चन्द्रशेखर ने कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की डिग्री ली इसके पश्चात 1985 में इन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नाकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की।

क्या है बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का फॅमिली बैक्ग्राउण्ड

8 जनवरी 1957 को बिहार के समस्तीपुर के दलसिंघ सराय में जन्म लेने वाले बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के पिता जगदीश प्रसाद चौधरी काँग्रेस के नेता के साथ हीं स्वतंत्रता सेनानी भी थे। जगदीश प्रसाद चौधरी लगातार 3 बार दलसिंघ सराय विधानसभा सीट से काँग्रेस पार्टी के विधायक भी रहे थे।

विजय कुमार चौधरी कि शैक्षणिक पृस्ठभूमि क्या है ?

विजय कुमार चौधरी

बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 1979 में पटना विश्वविद्यालय से इतिहास मे MA किया, इसके बाद इनहोने त्रिवेन्द्रम में SBI में PO के रूप में कुछ समय तक नौकरी की। 1982 में अपने पिता के देहांत के बाद ये बिहार कि सक्रिय राजनीति में उतार गए और पहली बार 1982 में हीं अपने पिता के देहांत के बाद खाली हुई दलसिंघ सराय विधान सभा सीट से विधायक का चुनाव काँग्रेस पार्टी में रहते हुए लड़ा और जीते।

बिहार में अब तक के सभी शिक्षा मंत्री का नाम और उनका कार्यकाल          

S.Noबिहार के शिक्षा मंत्री कब से कब तक
1आचार्य बद्रीनाथ वर्मा , काँग्रेस
2सत्येन्द्र नारायण सिन्हा ,काँग्रेस 19611967
3कर्पूरी ठाकुर ,जन क्रांति दल 19671968
4सतीश प्रसाद सिंह, काँग्रेस 19681968
5Dr.रामराज सिंह, काँग्रेस 19691972
6बिंदेश्वरी दुबे, काँग्रेस 19731973
7विद्याकार कवि, काँग्रेस 19731973
8डॉ. रामराज सिंह , काँग्रेस 19731977
9नसीरुद्दीन हैदर खान, काँग्रेस 19801981
10करमचंद भगत, काँग्रेस 19811983
11नागेंद्र झा, काँग्रेस 19831985
12उमा पांडे, काँग्रेस ….….
13लोकेश नाथ झा, काँग्रेस
14नागेंद्र झा, काँग्रेस 19881989
15डॉ। दिवाकर प्रसाद सिंह, आरजेडी 19961996
16जय प्रकाश नारायण यादव, आरजेडी 19992000
17राम लखन राम रमन, आरजेडी 20012004
18बृषेण पटेल, जेडीयू 20052008
19हरि नारायण सिंह, जेडीयू20082010
20प्रशांत कुमार साही, जेडीयू 20102015
21अशोक चौधरी 20152017
22कृष्ण नन्दन प्रसाद वर्मा, JDU 20172020
23मेवालाल चौधरी 2020
24विजय कुमार चौधरी 20202022
25 प्रो0 चन्द्रशेखर 16 अगस्त 2022 …..

बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के विषय में कुछ आवश्यक जानकारी।

बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री का नाम श्री विजय कुमार चौधरी
पिता का नाम जगदीश प्रसाद चौधरी
विधानसभा क्षेत्र सरायरंजन (समस्तीपुर)
ईमेल आई डी mla-sarairanjan-bih@nic.in  
जन्म तिथि 8 जनवरी 1957
शिक्षा MA (History) , पटना विश्वविद्यालय
मोबाइल नंबर 9534099997
कार्यालय का नंबर 0612-2204904
ट्विटर आई डी@VijayKChy

बिहार के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?

बिहार के पहले शिक्षा मंत्री आचार्य बद्रीनाथ वर्मा बिहार के महान शिक्षाविदों में से एक थे।  एक प्राध्यापक एक पत्रकार और स्वतन्त्रता सेनानी के साथ हीं हिन्दी साहित्य में बिहार के पहले शिक्षा मंत्री आचार्य बद्रीनाथ वर्मा का अविस्मरणीय योगदान था। आचार्य बद्रीनाथ वर्मा श्रीकृष्ण सिंह के मंत्रिपरिषद में शिक्षा मंत्री थे।

बिहार के कुछ प्रमुख शिक्षा मंत्री के विषय मे संक्षिप्त जानकारी

सत्येंद्र नारायन सिन्हा  

सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार के दूसरे शिक्षा मंत्री के साथ हीं प्रख्यात शिक्षाविद थे। इनहोने काँग्रेस के दो अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में या यूं कहें कि उनके मंत्रिपरिषद में और एक बार खुद मुख्यमंत्री रहते हुए लगभग 3 वर्ष 5 महीने तक बिहार के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। पहली बार सत्येन्द्र नारायण सिन्हा 18 फरवरी 1961 को बिहार के शिक्षा मंत्री बने तब मुख्यमंत्री बिनोदानंद झा हुआ करते थे।

दूसरी बार सत्येन्द्र नारायण सिन्हा काँग्रेस के ही मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की कैबिनेट में 1 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक बिहार के शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाला।

इसके बाद अंतिम बार सत्येन्द्र नारायण सिन्हा 11 मार्च 1989 से 6 दिसंबर 1989 तक एक बार पुनः बिहार के शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला।  अपने इस कार्यकाल में सत्येन्द्र बाबू मुख्यमंत्री रहते हुए शिक्षा मंत्री के कार्यों का निर्वहन कर रहे थे।

कर्पूरी ठाकुर

बिहार के तीसरे शिक्षा मंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर थे जो सोसलिस्ट पार्टी के मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा कि कैबिनेट में बिहार के शिक्षा मंत्री के रूप में 5 मार्च 1967 से 31 जनवरी 1968 तक कार्य किया।

कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। अपने ईमानदारी और स्वच्छ छवि के कारण आज भी कर्पूरी ठाकुर बिहार के उन नेताओं में शुमार हैं जिनका उदाहरण प्रस्तुत किया जाता है।

सतीश प्रसाद सिंह

सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक बिहार के शिक्षा मंत्री के साथ हीं बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। 1980 में गठित 7वीं लोकसभा में सतीश प्रसाद सिंह खगड़िया संसदीय क्षेत्र से सांसद भी चुने गए, इसके साथ हीं सतीश प्रसाद सिंह बिहार के पहले OBC मुख्यमंत्री भी थे लेकिन बस 5 दिनों के लिए।

बिंदेश्वरी दुबे

बिंदेश्वरी दुबे 28 मार्च 1973 से 2 जुलाई 1973 तक बिहार के शिक्षा मंत्री थे। बाद मे बिंदेश्वरी दुबे 2 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। बिंदेश्वरी दुबे स्वतन्त्रता सेनानी के साथ हीं मजदूरों के नेता भी थे।

1980 मे गठित सातवीं लोकसभा में बिंदेश्वरी दुबे गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रहे इसके साथ हीं1988 से अपने दिवंगत होने तक ये राज्यसभा के सदस्य रहे।

जयप्रकाश नारायण यादव

जयप्रकाश नारायण यादव 1995 से वर्ष 2000 तक बिहार के शिक्षा मंत्री रहे। बिहार के जमुई से आने वाले जयप्रकाश नारायण यादव 14वीं लोकसभा में मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्र में राज्य मंत्री भी रहे तब ये मुंगेर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

बृषेण पटेल

बृषेण पटेल नवम्बर 2005 से अप्रैल 2008 तक और नवम्बर 2010 से मई 2014 तक  नितीश कुमार कि कैबिनेट में बिहार के शिक्षा मंत्री रहे। बृषेण पटेल सिवान संसदीय क्षेत्र से ये जनता दल से सांसद भी रह चुके हैं। बाद में इनहोने नितीश कुमार का दामन छोड़ जितन राम मांझी कि पार्टी HUM जॉइन कर लिया, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनावों में बृषेण पटेल ने आरजेडी जॉइन कर लिया।  

अशोक चौधरी

बिहार के पूर्व काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान मे जेडीयू के नेता अशोक चौधरी ने 20 नवम्बर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक नितीश कुमार कि कैबिनेट मे बिहार के शिक्षा मंत्री का कार्यभार  संभाला। वर्तमान में अशोक चौधरी बिहार सरकार मे भवन निर्माण मंत्री के पद पर आसीन हैं।

कृष्ण नन्दन प्रसाद वर्मा

कृष्ण नन्दन प्रसाद वर्मा 2017 से 2020 तक नितीश कुमार कि कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रहे। 2020 के विधानसभा चुनाव में कृष्ण नन्दन प्रसाद वर्मा जहानाबाद से चुनाव हार गए थे।

बिहार में शिक्षा विभाग का गठन कब हुआ?

1985 से पहले शिक्षा से जुड़े सभी मामले  Minestry of Education and Labour Department के अधीन आता था। बढ़ती जनसंख्या और शिक्षा के महत्व को देखते हुए, 26 सितम्बर 1985 को 174वें संविधान संसोधन द्वारा Ministry of Human Resource Development का गठन किया गया।

उसके बाद से केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर शिक्षा संबंधी सभी कार्यों के लिए एक अलग डिपार्टमेन्ट शिक्षा विभाग का गठन शिक्षा संबंधी सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिए किया गया।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कार्य

  • प्राइमरी शिक्षा
  • उच्च माध्यमिक शिक्षा
  • माध्यमिक शिक्षा
  • उच्च शिक्षा
  • सार्वजनिक शिक्षा
  • शोध एवं प्रशिक्षण
  • योजना निदेशालय
  • मध्यान भोजन

शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र/छात्राओं के कल्याण हेतु चलने वाले प्रमुख स्कीम

  • बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना
  • महादलित, दलित, अति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक अक्षर अंचल योजना
  • मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमन योजना
  • छात्रवृति योजना
  • मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • बालक/बालिका छात्रवृति योजना
  • विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री बालक बालिका साईकिल योजना

ऊपर दिये गए योजनाओं मे ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें।

बिहार के शिक्षा मंत्री कौन हैं– दोस्तों आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपके प्रश्न का सही जवाब देने में सफल हुई होगी , इसमे दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपको इस पोस्ट के संबंध मे कोई सुझाव देना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमे अवश्य बताएं ताकि आपके सुझावों के आधार पर हम इस पोस्ट को हमारे पाठकों के लिए और भी बेहतर बना सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version