बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: बिहार सरकार द्वारा लड़कियों की कल्याण व उच्च शिक्षा के लिए एक योजना जारी की गई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023: भारत में लगभग प्रत्येक साल अलग-अलग तरह की योजनाओं का गठन किया जाता है, ताकि लोगों को सुविधाएं पहुंचाई जा सके। ठीक इसी तरह से बिहार सरकार द्वारा लड़कियों की कल्याण व उच्च शिक्षा के लिए एक योजना जारी की गई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है।

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत बिहार की लड़कियों को राज्य सरकार द्वारा ग्रेजुएशन करने तक ₹50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। वर्तमान समय में बिहार की अधिकतर लड़कियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। तो आइए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana In hindi) से जुड़ी हुई और अधिक जानकारियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana in hindi):-

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023: राज्य सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का गठन करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाएगी, जिसकी मदद से वे अपने उच्च शिक्षा को जारी रख सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा बिहार की लड़कियों को इस योजना के तहत सहायता राशि के रूप में कुल ₹50 हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपए सहायता राशि के रूप में दी जाएगी और ग्रेजुएट पास करने वाली लड़कियों को कुल ₹50 हजार रुपए दि जाएगी। लेकिन इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक बिहार कि नागरिक होनी चाहिए और अविवाहित होनी चाहिए।

इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा पूरी होने तक उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा राज्य की लगभग 1.60 करोड़ लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Overview Of Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023:-

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
विभाग का नाममहिला कल्याण विभाग
प्रोत्शाहन राशि   12वीं / इंटरमीडिएट: 25 हजार रूपये ग्रेजुएट: 50 हजार रूपये
योजना का लाभ कब तक मिलेगाजन्म होने से लेकर ग्रेजुएशन करने तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभार्थीकेवल बिहार राज्य की लड़कियाँ
आधिकारिक 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का विवरण:-

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के लाभ

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के अनुसार राज्य की लड़कियों को जन्म से लेकर के ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने तक अलग-अलग किस्तों में सहायता राशि दी जाएगी, जोकि निम्नलिखित है-

  • बेटी के जन्म होने पर – 2000 रूपये
  • एक वर्ष की होने पर – 1000 रूपये
  • 2 साल पूरा हो जाने पर (टीकाकरण के बाद)- 2000 रूपये
  • प्रतिवर्ष वर्ग (1-2 पोशाक) के लिए – 600 रूपये
  • प्रतिवर्ष वर्ग (3-5 पोशाक) के लिए – 700 रूपये
  • प्रतिवर्ष वर्ग (6-8 पोशाक) के लिए – 1000
  • किशोरी स्वास्थ्य सैनेटरी नैपकीन के लिए – 300 रूपये
  • प्रतिवर्ष वर्ग (9+12 पोशाक) के लिए – 1500 रूपये
  • 12वीं / इंटरमीडिएट पास करने पर – 10000 रूपये
  • ग्रेजुएशन पास करने पर – 25,000 रूपये

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ:- 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ निम्नलिखित है-

1.इस योजना के तहत राज्य सरकार लड़कियों के जन्म से लेकर के ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी करने तक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

2. इस योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 1.60 करोड़ लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

3. इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की लड़कियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में सहायता मिलेगी।

4. राज्य सरकार द्वारा करीबन 4 वर्षों में इस योजना के माध्यम से लगभग 95102 ग्रेजुएशन पास लड़कियों को लाभ दिया गया है।

5.राज्य सरकार के इस योजना के माध्यम से प्रदेश की लड़कियों की स्थिति में सुधार होगा और साक्षरता का स्तर भी बढ़ सकेगा।

6. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य की लड़कियां शिक्षित होकर आर्थिक तथा मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

7.इस योजना के अंतर्गत राज्य की लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन तथा यूनिफॉर्म जैसी जरूरी चीजें खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य:-

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य निम्नलिखित है-

1.बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की लड़कियों का पूर्ण रूप से विकास करना और उनकी उच्च शिक्षा को पूरा करने में आर्थिक सहयोग करना है।

2. इस योजना का उद्देश्य बिहार में लड़कियों का जीवन स्तर को ऊँचा उठाना है।

3. इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

4.शिशु मृत्यु (भ्रूण हत्या) दर खासकर बालिका मृत्यु दर को कम करना है।

5. इस योजना के माध्यम से राज्य में भेदभाव की स्थिति को खत्म करना और महिला पुरुष में अंतर जाने की लिंग भेद को कम करना है।

6. इस योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि महिला सशक्तिकरण को पूर्ण रूप से समर्थन देना या बढ़ावा देना।

7. इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में साक्षरता के स्तर को भी बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी पात्रता:-

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल बिहार की छात्राओं को ही मिलेगा, लेकिन इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकों को निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करना जरूरी है, जोकि निम्नलिखित है-

1. इस योजना के तहत आवेदन करने वाली छात्राएं बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

2. इस योजना के तहत लड़की अविवाहित (Unmarried) होनी चाहिए।

3. घर के कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी के पद पर कार्यरत ना हो।

4. इस योजना के अंतर्गत एक परिवार के केवल दो लड़कियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा, यदि पहले से दो लड़कियों को योजना का लाभ मिल चुका है तो घर की तीसरी लड़की आवेदन नहीं कर सकती है।

5. आवेदक का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना जरूरी है और बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:-

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदकों को लगने वाले जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित है-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • Family Income Proof Certificate
  • मोबाइल नंबर

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन करने का ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है-

1. इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा। होम पेज पर आपको दो लिंक दिखाई देंगे, आप को लिंक 1 या लिंक 2 (For students registration and login only) में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. उसके बाद आपको “Click Here To Apply” के बटन पर क्लिक करना है।

4. उसके बाद आपको Registration No, Total Obtained Marks और Captcha Code भरना है।

5.इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ पर आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से भरना होगा।

6. सारी जानकारियां अच्छे से भरने के बाद आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना हैंl

7. अब आपको फॉर्म में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

8. सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here