Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News: कार-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल

Bihar News: कार-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के पटना-मुजफ्फरपुर एनएच न्यू बायपास पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कार अंधेरे के कारण एनएच की डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि पास से गुजर रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इस टक्कर में कार सवार ओमप्रकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। घटना के समय मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने पुलिस को तुरंत जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें:रोहतास में पीएचईडी विभाग पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

मृतक युवक के परिजन पिंटू कुमार ने बताया कि सभी लोग शादी से लौट रहे थे और अंधेरे के कारण दो वाहन आपस में टकरा गए। एक कार खड्डे के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि स्कॉर्पियो सड़क किनारे जाकर टकराई। उन्होंने कहा कि एनएच पर बने खड्डे और बोल्डर इस दुर्घटना की मुख्य वजह हैं। पिंटू कुमार ने सरकार से आग्रह किया कि सड़क हादसों की वजहों की जांच की जाए और एनएच पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कर ऐसे हादसों को रोका जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments