बिहार के गयाजीजिले के चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिथो गांव में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में अचानक आग लगने से झुलसकर एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव और उनकी पत्नी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रमोद साव अपने घर में पत्तल बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर में विद्युत चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।



