Friday, February 13, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar news: पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, घटतौली...

Bihar news: पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, घटतौली और मनमानी से आक्रोश

बेतिया जिले के चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया पंचायत अंतर्गत सबिया काला गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली में लगातार हो रही कटौती, घटतौली और मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय राशन दुकानदार नागिना राम पर प्रति व्यक्ति 500 ग्राम राशन कम देने, विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और राशन कार्ड से नाम कटवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से दुकानदार खुली लूट मचा रहा है और शिकायत करने पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि दुकानदार साफ कहता है प्रति व्यक्ति 500 ग्राम कम देना पड़ेगा, हमें ऊपर तक देना होता है। इस मनमानी से गरीब परिवारों पर पूरे महीने राशन का संकट आ जाता है। ग्रामीण नितीश कुमार, हरिओम कुशवाहा, सकेलन अंसारी, रहमत अंसारी, लाल महमद अंसारी, कुमारी देवी, रमन अंसारी, बलकिशोर गुप्ता, सोनू कुमार, धर्मकिशोर कुमार, समीना खातून, इदरीश मियां, रहीम अंसारी, चुन्नू ठाकुर, लुटन गिरि, मुन्ना अंसारी और रामपती देवी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि दुकानदार की दबंगई के चलते लाभुकों को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है।

पढे़ं:प्रेम प्रसंग में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, अधजला शव हुआ बरामद; पुलिस जांच में जुटी

महिलाओं ने कहा कि शिकायत करने पर दुकानदार उन्हें अपमानित कर भगा देता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दुकानदार पर सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि सरकार गरीबों के लिए योजनाएं तो चलाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार के कारण आम लोग पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दामिनी कुमारी ने बताया कि उन्हें शिकायत की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जांच कराई जाएगी, और आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments