Thursday, December 4, 2025
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News: बेगूसराय में अलग-अलग जगह हुई दो हत्याएं, इलाके में मची...

Bihar News: बेगूसराय में अलग-अलग जगह हुई दो हत्याएं, इलाके में मची सनसनी


बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याओं की घटनाओं से जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थलों पर पहुंचकर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में हुई। मृतक की पहचान बसही निवासी राम प्रकाश सहनी के पुत्र राधे सहनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक का पड़ोसी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने इसी विवाद को हत्या का कारण बताया।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और लगातार बढ़ती घटनाओं पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:क्या कांग्रेस को इतनी सीटों पर करना पड़ सकता है संतोष? महागठबंधन का यह है सीट शेयरिंग का फार्मूला

दूसरी घटना सिंघोल थाना क्षेत्र के पचंबा में हुई। यहां एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, शव के निशानों से यह लगता है कि युवक की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या की गई है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments