Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News : शादी समारोह में डीजे ट्रॉली हादसा, 12 वर्षीय बच्ची...

Bihar News : शादी समारोह में डीजे ट्रॉली हादसा, 12 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय बच्चे की मौत, दर्जनों घायल

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के चखफजुल्ला गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डीजे ट्रॉली के दबने से 12 वर्षीय संध्या कुमारी और 9 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। मृतका संध्या कुमारी की पहचान सदर थाना चखफजुल्ला गांव निवासी उपेंद्र राम की पुत्री के रूप में हुई। वहीं मृतक राजकुमार तुर्की चांदपुरा थाना कुढ़नी जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। वह अपने चचेरे नाना के शादी समारोह में आया हुआ था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना चखफजुल्ला गांव निवासी सकलदेव राम के पुत्र राकेश की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात के दौरान दरवाजे पर एक डीजे ट्रॉली खड़ी थी। दरवाजे पर छोटे बच्चे और कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान डीजे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गई। इसके चलते ट्रॉली के पीछे नाच रही संध्या कुमारी दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली के पीछे नाच रहे दर्जनों छोटे बच्चे और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और स्थानीय लोगों की मदद से डीजे ट्रॉली को रोका गया। इसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने संध्या कुमारी और दो अन्य गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

पढ़ें:रोहतास में पीएचईडी विभाग पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

बच्ची और बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम

डीजे ट्रॉली से दबकर बच्ची और बच्चे की मौत के बाद मृतक परिवारों के घर पर कोहराम मच गया। मृतका की मां अपनी बेटी का शव देखकर चीख-पुकार कर रोती रहीं, जबकि राजकुमार के परिवार में भी मातम पसरा। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक दृश्य से भावुक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। जांच के दौरान पुलिस ने डीजे ट्रॉली को जब्त किया और मृतक परिवारों से पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments