Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 दिसंबर के मुख्य...

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

10:40 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: अपराध पर सीधा वार! बिहार में ‘अभय ब्रिगेड’ का गठन, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी रिपोर्टिंग सिस्टम बनाने, जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कार्रवाई करने, यातायात व्यवस्था सुधारने और उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

10:27 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: कार-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एनएच न्यू बायपास पर हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

10:03 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: कबाड़ी व्यवसायी की संदिग्ध मौत, पुलिस पर पिटाई के आरोप के बाद थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में कबाड़ी व्यवसायी मनोज कुमार साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। और पढ़ें

09:32 PM, 05-Dec-2025

Bihar News : शादी समारोह में डीजे ट्रॉली हादसा, 12 वर्षीय बच्ची और 9 वर्षीय बच्चे की मौत, दर्जनों घायल

सदर थाना क्षेत्र के चक्र बिज्यनी गांव में गुरुवार देर शाम एक आर्केस्ट्रा ट्रॉली अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। और पढ़ें

07:49 PM, 05-Dec-2025

Bihar: प्यार, धोखा और पुलिस की बेरुखी, न्याय कोर्ट की छत पर चढ़ी युवती, गोपालगंज कोर्ट में हुआ हाई ड्रामा

गोपालगंज कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विशंभरपुर थाना क्षेत्र की युवती रंभा कुमारी अचानक कोर्ट भवन की छत पर चढ़ गई और बाउंड्री पर जाकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने लगी। और पढ़ें

07:42 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: समय पर बिल और ज्यादा बचत! बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही भारी छूट

विभाग ने बताया कि ‘सुविधा ऐप’ से भुगतान सबसे आसान विकल्प है और उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर अपनाने की अपील की है, ताकि बेहतर बिजली प्रबंधन और आर्थिक बचत सुनिश्चित हो सके। और पढ़ें

06:57 PM, 05-Dec-2025

Bihar : ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे IAS संतोष वर्मा, बिहार विधानसभा में उठा मामला; FIR की मांग

Bihar : मध्य प्रदेश के प्रमोटी आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। यह कहना है लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के विधायक राजू तिवारी का। उन्होंने विधान सभा में प्रमुखता से यह मांग उठाई है। और पढ़ें

06:17 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: काम में लापरवाही बरतने वाले 40 अफसरों के वेतन पर रोक, मंत्री ने ठेकेदारों को भी दी चेतावनी

नई सरकार बनने के बाद NDA के मंत्री लगातार एक्शन में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कहा था कि किसी भी विभाग में काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री ने जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले 40 अफसर के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। और पढ़ें

05:53 PM, 05-Dec-2025

BSSC Office Attendant Result: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेन का रिजल्ट जारी, देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

BSSC Office Attendant Result OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के मेन परीक्षा के लिए परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी कर सकते हैं। और पढ़ें

05:51 PM, 05-Dec-2025

Bihar News: लोजपा जिलाध्यक्ष पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार, पीड़िता की मां के आवेदन पर कार्रवाई

रोहतास जिले में नाबालिग युवती के यौन उत्पीड़न और अपहरण के गंभीर आरोपों में लोजपा (आर) के रोहतास जिला अध्यक्ष एवं करूप पंचायत के मुखिया व पैक्स अध्यक्ष कमलेश राय को सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments