मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना कांटी थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान माधोपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका अनीता देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अनीता देवी छठ पूजा का प्रसाद लेकर अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
पढ़ें;आज मधेपुरा पहुंचेगा चुनावी रथ, जानें कैसा है जिले का सियासी माहौल? समझें समीकरण
हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षिका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।



