Saturday, February 14, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBotswana: बोत्सवाना पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ...

Botswana: बोत्सवाना पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत; क्यों खास है ये दौरा?

{“_id”:”6913951e7b17ca59000dfbc4″,”slug”:”president-murmu-visit-to-botswana-updates-grand-welcome-kalahari-cheetahs-news-in-hindi-2025-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Botswana: बोत्सवाना पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत; क्यों खास है ये दौरा?”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गबोरोने
Published by: शुभम कुमार

Updated Wed, 12 Nov 2025 01:27 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका यात्रा के अंतिम चरण में बोत्सवाना पहुंचीं, जहां उनका 21 तोपों की सलामी के साथ भव्य स्वागत हुआ। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली राजकीय यात्रा है। दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और कालाहारी रेगिस्तान से आठ चीतों को भारत भेजने के समझौते को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।


बोत्सवाना में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत
– फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn



विस्तार


भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अफ्रीका के दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बोत्सवाना की राजधानीगबोरोने पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस देश की पहली राजकीय यात्रा है। राजधानी गाबोरोन के सर सेरेत्से खामा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिडियन बोको ने स्वयं उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा उनके दो अफ्रीकी देशोंअंगोला और बोत्सवानाके दौरे का हिस्सा है। उन्होंने पहले अंगोला का दौरा किया,जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

Trending Videos

मुर्मू की यहयात्रा भारत-बोत्सवाना संबंधों को मजबूत करने और कालाहारी रेगिस्तान से आठ चीतों को भारतलाने के समझौते को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से की जा रही है। इन चीतों को गाबोरोन से 10 किमी दूर मोकोलोदी नेचर रिजर्व में लाया गया है, जहां एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू और बोको इन चीतों को क्वारंटीन एरिया में छोड़े जाने का प्रतीकात्मक समारोह देखेंगी। यह पहल ‘प्रोजेक्ट चीता’ और वन्यजीव संरक्षण सहयोग का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:-Plane Crash: तुर्किये का सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त, अजरबैजान से भरी थी उड़ान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments