Thursday, February 12, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBulldozer Action: मुजफ्फरपुर-भोजपुर में प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमण पर करारी चोट; अवैध...

Bulldozer Action: मुजफ्फरपुर-भोजपुर में प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमण पर करारी चोट; अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप

मुजफ्फरपुरजिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए बुलडोजर अभियान तेज कर दिया है। सोमवार से शुरू हुआ यह अभियान मंगलवार को शहर के अति व्यस्त अघोरिया बाजार में चलाया गया। प्रशासनिक एक्शन से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दें कि लंबे समय से शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या से लोग परेशान थे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी पहल करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है।

आज अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। एसडीएम पूर्वी, डीएसपी ट्रैफिक, नगर निगम अधिकारी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़क पर जमे अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व अहियापुर इलाके में बैरिया बस स्टैंड के पास अवैध पार्किंग और अन्य अतिक्रमणों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। शहर के कई हिस्सों में अवैध दुकानों और कब्जों को हटाकर सड़क खाली कराई गई है।

पढ़ें:14 साल की बच्ची से 85 साल की वृद्धा तक, किनकी मौतें हुई इस हादसे में; दिल दहला देगी घटना

एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चल रहा है। नियम का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शहर में जाम की समस्या खत्म करना और आम लोगों को राहत देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जिन लोगों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है, उनका अनुपालन अनिवार्य होगा।

भोजपुरमें भी प्रशासन की सख्ती

आरा नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को आरा शहर के सिंडिकेट, शीश महल चौक और सब्जी गोला इलाके में अतिक्रमण-मुक्त अभियान चलाया। अभियान शुरू होते ही बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों ने फुटपाथ और मुख्य सड़क पर फैले सामान को हटाने की कोशिश की, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का-फुल्का हंगामा भी देखने को मिला।

अभियान के दौरान टीम ने सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, खोखे और अतिक्रमित दुकानों के आगे बनाए गए शेड को हटाया। शीश महल चौक और सब्जी गोला जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। कुछ दुकानदारों ने अचानक हुई कार्रवाई पर आपत्ति जताई और हटाए जा रहे सामान को बचाने की कोशिश किया।

जिससे कई जगह कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति जल्द नियंत्रित कर ली गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments