Thursday, February 12, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsDelhi: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर रहेगी छुट्टी, दिल्ली...

Delhi: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर रहेगी छुट्टी, दिल्ली सरकार ने किया सार्वजनिक अवकाश घोषित

गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ये घोषणा करते हुए कहा कि ये गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान, उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानवता की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धांजलि है।

Trending Videos

गुरु तेग बहादुर का जीवन अत्याचार, धार्मिक असहिष्णुता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की जीवित मिसाल है। वे न केवल सिख धर्म के महान गुरु रहे बल्कि संपूर्ण मानवता के संरक्षक भी थे। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की और यह संदेश दिया कि सत्य व धर्म की रक्षा किसी भी मूल्य पर की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments