Saturday, December 6, 2025
No menu items!
.
HomeBihar NewsDhanteras 2025: धनतेरस पर सोना और बर्तन खरीदने की क्यों है परंपरा...

Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना और बर्तन खरीदने की क्यों है परंपरा ? जानिए यम दीपक का महत्व

08:39 PM, 18-Oct-2025

Dhanteras Puja 2025: यमराज की पूजा

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है। धनतेरस के दिन प्रदोषकाल में घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव का स्मरण करके दक्षिणमुख होकर अन्न की ढेरी पर तेल का चारमुखी दीपक स्थापित करना चाहिए।चूंकि यह दीपक मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त जलाया जाता है, इसलिए दीप जलाते समय पूर्ण श्रद्धा से उन्हें प्रणाम कर प्रार्थना करें कि वे आपके परिवार पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें और किसी की अकाल मृत्यु न हो।

07:55 PM, 18-Oct-2025

धनतेरस पर सोना और बर्तन इसलिए खरीदना है शुभ

धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ये धातुएं देवी लक्ष्मी और कुबेर को प्रिय हैं। सोना वैभव और स्थायित्व का प्रतीक है जबकि चांदी शुद्धता और सौभाग्य का संदेश देती है। इस दिन खरीदी गई इन धातुओं को घर में रखने से आर्थिक समृद्धि और संपदा बनी रहने की उम्मीद होती है। धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए तांबा, पीतल, चांदी अथवा स्टील के नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। पौराणिक दृष्टि से ये बर्तन स्वास्थ्य, दीर्घायु और पारिवारिक सुख के सूचक माने जाते हैं। नई रसोई की चीजें घर में संपन्नता लाने का संकेत देती हैं।

07:38 PM, 18-Oct-2025

Dhanteras Muhurat 2025: धनतेरस खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त

शुभ काल: सुबह 7:49 बजे से 9:15 बजे तक

लाभ (उन्नति) मुहूर्त: दोपहर 1:32 बजे से 2:57 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 2:57 बजे से शाम 4:23 बजे तक

चर काल: दोपहर 12:06 बजे से 1:32 बजे तक

07:25 PM, 18-Oct-2025

Dhanteras 2025: धनतेरस पूजा और खरीदारी का मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। खरीदारी के दो शुभ मुहूर्त बीत चुके हैं और अब तीसरा और आखिरी मुहूर्त बचा हुआ है। धनतेरस का तीसरा मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

07:14 PM, 18-Oct-2025

धनतेरस पर मिट्टी के दीये खरीदना शुभ

आज के दिन मिट्टी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति,हटरी या दिए खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। मिट्टी के बर्तन से घर में सकारात्मकता आती है। पंचतत्वों में शामिल मिट्टी से बने दीयों से पूजन अच्छा माना जाता है।

06:57 PM, 18-Oct-2025

धनतेरस पर पीतल खरीदना क्यों उत्तम

भगवान धन्वंतरि की प्रिय धातु पीतल है और उनके हाथ में अमृत कलश होता। आज के दिन पीतल के बर्तन खरीदना उत्तम माना गया है। समय परिवर्तन के साथ आजकल धनतेरस का भी बाजारीकरण हो गया है और इस दिन को विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय का दिन घोषित कर रखा है जो सही नहीं है।

06:39 PM, 18-Oct-2025

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है

धनतेरस पर बहुत से लोग धनिया के बीज खरीदकर घर में रखते हैं। इसे सौभाग्य व सम्पन्नता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा की थाली में इसे रखते हैं और बाद में इनको क्यारी,गमलों,खेतों आदि में बोया जाता है।

06:08 PM, 18-Oct-2025

यम का दीपक अवश्य जलाएं

धनतेरस पर रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से अकालमुत्यु का भय नही रहेगा और निरोगी शरीर होगा। यदि आपको या आपके परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो आप धनतेरस के दिन अन्न और दवाईयों का दान अवश्य करें।ऐसा करने से आपकी स्वास्थय संबंधी समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

05:34 PM, 18-Oct-2025

Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस के कारगर उपाय

इस दिन आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करना चाहिए उसकी पूजा करनी चाहिए,दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

05:12 PM, 18-Oct-2025

Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर चौथा उपाय

मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजन के बाद रात को केसर या हल्दी से रंगे हुए 21 चावल के साबुत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए,ऐसा करने से समृद्धि आती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments