Monday, November 17, 2025
No menu items!
.
HomeBihar NewsDiwali 2025 Laxmi Puja Time: शुभ दीपावली कल, जानिए आपके शहर में...

Diwali 2025 Laxmi Puja Time: शुभ दीपावली कल, जानिए आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त


Diwali 2025laxmi Puja Shubh Muhurat Timing: दीपावली खुशियों, रौशनी, उमंग, उत्साह और सुख-सपन्नता का त्योहार होता है। दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा और प्रमुख प्रमुख त्योहार होता है। यह लगातार पांच दिनों तक चलता है जिसमें अलग-अलग तरह का त्योहार मनाया जाता है। इस कारण से इसे पंच दीपोत्सव पर्व के नाम से जाना जाता है। दिवाली के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन और पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ इस दिन भगवान गणेश, माता सरस्वती और भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान होता है। हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन का खास महत्व होता है। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त। यह समय लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यानी प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना शुभ लाभों में वृद्धि और सर्वोत्तम माना जाता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ लग्न स्थिर लग्न लग्न माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात को अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करने पर माता लक्ष्मी घर में अंश रूप में वास करने लगती हैं।

दिवाली लक्ष्मीपूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali 2025 Lakshmi Puja Ka Shubh Muhurat)

इस वर्ष 20 अक्तूबर को शुभ दीपावली का त्योहार है। दिवाली की रात प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस तरह के लक्ष्मी पूजन के लिए करीब 01 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा।

दीपावली 2025- शुभ तिथि

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्तूबर को शाम 03:44

अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर को शाम 05:54

दीपावली 2025- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल)

लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त- शाम 07:08 से 08:18 तक

अवधि- 1 घंटे 11 मिनट

प्रदोष काल- 05:46 से 08:18 तक

वृषभ काल- 07:08 से 09 :03 तक

दिवाली 2025 में लक्ष्मी पूजा का यह शुभ मुहूर्त दिल्ली के अनुसार है। देश के कई अलग-अलग शहरों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के कई शहरों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।




Trending Videos

2 of 15

लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
– फोटो : adobe


Diwali 2025 LaxmiPuja Timings In Delhi: लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त-दिल्ली

दिल्ली 07:08 से 08:18 तक


3 of 15

Diwali 2025 Lakshmi Puja Timings In Uttar Pradesh
– फोटो : adobe


लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त:Diwali 2025 Lakshmi Puja Timing In Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश शुभ मुहूर्त

लखनऊ 06:56 से 08:04 मिनट तक
नोएडा 07:07 से 08:18 मिनट तक
मेरठ 07:05 से 08:16मिनट तक
कानपुर 06:59 से 08:07मिनट तक
बनारस 05:25 से 05:54मिनट तक
प्रयागराज 06:55 से 08:01मिनट तक
मथुरा 07:08 से 08:17मिनट तक
आगरा 07:07 से 08:16 मिनट तक


4 of 15

Diwali 2025 Lakshmi Puja Timings In Uttarakhand
– फोटो : adobe


लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त:Diwali 2025 Lakshmi Puja Timing In Uttarakhand

उत्तराखंड शुभ मुहूर्त

देहरादून 07:01 से 08:14मिनट तक
नैनीताल 07:02 से 08:14मिनट तक
अल्मोड़ा 06:56 से 08:08मिनट तक
ऋषिकेश 07:01 से 08:13मिनट तक
हरिद्वार 07:02 से 08:14 मिनट तक


5 of 15

Diwali 2025 Lakshmi Puja Timings In Haryana
– फोटो : adobe


लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त:Diwali 2025 Lakshmi Puja Timing In Haryana

हरियाणा शुभ मुहूर्त

चंडीगढ़ 07:06 से 08:19 मिनट तक
गुरुग्राम 07:09 से 08:19 मिनट तक
फरीदाबाद 07:08 से 08:18 मिनट तक
अंबाला 07:09 से 08:19मिनट तक
रोहतक 07:10 से 08:21मिनट तक


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments