{“_id”:”690a1e01fea0ffba980d1521″,”slug”:”bihar-assembly-election-2025-union-minister-and-bjp-leader-shivraj-singh-chouhan-special-interview-jdu-rjd-2025-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Exclusive: ‘बिहार की जनता पॉलिटिकली बहुत सजग है’, शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को बताया ‘नॉन-सीरियस'”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
Shivraj Singh Chouhan Exclusive: बिहार अगले दो दिन में चुनावी रण में होगा, उससे पहले तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियां जांची परखी गई। बिहार के चुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अमर उजाला ने खास बातचीत की है…पढ़ें मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत के कुछ अंश…
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से खास बातचीत – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है। दोनों गठबंधनों (एनडीए और इंडिया) ने कई बड़ी घोषणाएं की है। फिलहाल बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को खत्म हो गया है। 6 नवंबर को पहले चरण के वोट डाले जाएंगे। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एंटी-इनकंबेंसी, विपक्ष के आरोपों, एनडीए सरकार की योजनाओं और एनडीए के मुख्यमंत्री पद को लेकर उपजे भ्रम और सवालों के जवाब दिए हैं।
Trending Videos
मंत्री जी, क्या आपको लगता है कि एनडीए के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती, वैसे आप एंटी-इनकंबेंसी को लगातार परास्त करते रहे हैं, क्या बिहार में वैसा आपको दिखाई पड़ता है?
शिवराज सिंह चौहान- बिहार में विकास बोल रहा है। देखिए तीन चीजें इस बिहार में आज चुनाव में मुद्दा है- विकास, जन कल्याण और सुशासन। आज अगर आप देखेंगे तो चारों तरफ विकास दिखाई दे रहा है लोगों का। काम गिनाने का समय नहीं है हम लोगों के पास। जन कल्याण की जो भी योजनाएं बनी हैं, जैसे महिला सशक्तिकरण ही एक ले लीजिए आप। लखपति दीदी बनाने का अभियान यहां चल रहा है। हमारी जीविका बहनें, उनकी जिंदगी बदली है एनडीए की सरकार ने और अब रोजगार के लिए उनके खाते में 10,000 रुपया, 1 करोड़ 21 लाख बहनों के खाते में पहुंच गए, 2 लाख तक जाएंगे जो रोजगार करना चाहेगी। ये किया गया है। मैं एक-एक चीज नहीं गिनाऊंगा। चाहे युवा हो, रोजगार का सवाल हो, किसान हो। अब मैं तो कृषि मंत्री हूं, कई बार बिहार आया हूं। मखाना बोर्ड का गठन करके सुपरफूड मखाना को कैसे विश्वव्यापी बनाया जाए ताकि रोजगार भी मिले और किसान की आय भी बढ़े। तो ये जो काम हैं, ये काम इस समय बोल रहे हैं। और इसके उलट आप दूसरा दृश्य देखिए। जब तक लालू राज था, लोग भय में जीते थे। आतंक, भय, हत्याएं, लूटमार, दुष्कर्म। अपहरण उद्योग था, मुख्यमंत्री के निवास पर फैसले होते थे कौन कब छूट के आएगा। तब भय था, आज भरोसा है लोगों को एनडीए सरकार पर। तब भ्रष्टाचार था, आज नवाचार है। तब करप्शन था, आज इनोवेशन है। तब जंगल राज था, आज सुशासन है। तब बिहार की पहचान उन्होंने क्राइम की बना दी थी, आज बिहार प्राइम स्टेट है। तो यह बदला हुआ जो माहौल है सुशासन के कारण, उसके कारण जनता ने फैसला किया है कि हम एनडीए ही वापस लाएंगे।