Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsIND vs SA 2nd T20 Live Score: जीत की लय बरकरार रखने...

IND vs SA 2nd T20 Live Score: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 आज

06:20 PM, 11-Dec-2025

IND vs SA 2nd T20 Live: टी20 में 100 विकेट हासिल करने से एक कदम दूर हार्दिक

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कटक में बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया था। हार्दिक ने नाबाद अर्धशतक लगाने के साथ ही एक विकेट भी लिया था। हार्दिक के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 99 विकेट पूरे हो गए हैं और वह इस प्रारूप में 100 विकेट पूरे करने से एक कदम दूर हैं। हार्दिक अगर दूसरे टी20 में एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से अब तक अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की ऐसा कर चुके हैं।

06:04 PM, 11-Dec-2025

IND vs SA 2nd T20 Live: युवराज-हरमनप्रीत के नाम पर स्टैंड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच के से पहले न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर बने स्टैंड का भी अनावरण किया गया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।युवराज ने 2011 वनडे विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि भारतीय महिला टीम ने इस साल हरमनप्रीत की कप्तानी में पहली बार वनडे विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

05:57 PM, 11-Dec-2025

IND vs SA 2nd T20 Live: गिल को करना होगा प्रदर्शन

पहले टी20 से गिल ने चोट के बाद वापसी की, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सके और चार रन बनाकर आउट हुए।गिल पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। गिल के पहले ही ओवर में विकेट गंवाने से भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा था। उनसे दूसरे टी20 में बेहतर प्रदर्शन करने की आस होगी।

05:47 PM, 11-Dec-2025

IND vs SA 2nd T20 Live: विजयी संयोजन में बदलाव का जोखिम उठाएगा भारत?

भारत ने पहले टी20 में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब टीम की नजरें सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर टिकी होंगी। आमतौर पर भारतीय टीम विजयी संयोजन से छेड़छाड़ नहीं करती, इसलिए यह देखने लायक होगा कि दूसरे टी20 के लिए क्या भारतीय टीम प्रबंधन ये जोखिम उठाएगी?

05:40 PM, 11-Dec-2025

IND vs SA 2nd T20 Live Score: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 आज

Live Cricket Score Today, India vs South Africa 2nd T20 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 आज मुल्लांपुर में है। भारतीय टीम पहले ही पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और अब उसकी नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments