इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप केलिए क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिएऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमरेडिसन होटल में रुकी हुईं हैं। होटल से कैफे तक जाने के रास्ते पर ऑस्ट्रेलिया टीम की दो महिला खिलाड़ियोंके साथ छेड़खानी करने और उन्हें गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बाइक पर सवार था। दो महिला खिलाड़ी होटल से आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे तक पैदल जा रही थीं। इस बीच बाइकसवार नेदोनों खिलाड़ियोंको छू लिया। सहमी महिला खिलाड़ी ने अपने सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। खबर पुलिस तक पहुंची तो छह थानों को अलर्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें-सेल्फी लेने रुका था आरोपी और कर दी महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़, मंत्री ने कहा- कड़ा एक्शन लें
मनचले की बाइक का नंबर नोट कर लिया था
छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाड़ियोंके साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। इस मामले में इंटेलिजेंस चूक हुई है। होटल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं लगाई गई थी।
सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई
ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियोंके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। मार्ग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। आरोपी को दोनोंमहिला क्रिेकेटरों ने पहचान लिया। इसके बाद बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। शाम तक पुलिस ने उसकी जन्म कुंडली निकाल ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अकील पर पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। इस घटना की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन को भी दी गई। इस घटना के बाद होटल और स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है।
ये भी पढ़ें-सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घटना को बतायादुर्भाग्यपूर्ण
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्यों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस तरह की घटना से बदनामी होती है। हम अपराधी को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए राज्य पुलिस (मध्य प्रदेश) की सराहना करते हैं। अपराधी को दंडित करने के लिए कानून को अपना काम करना चाहिए।इस घटना को एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
आरोपी की हुई पहचान,दर्ज हुआ केस
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई कि टीम के दो सदस्यों को अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ा। एक प्राथमिकी दर्ज की गई, और एक गहन रणनीतिक ऑपरेशन के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अकील आजादनगर का निवासी है। उस पर बीएनएस की धारा 74 और 78 के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह घटना 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास हुई, जब महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की सदस्य अपने होटल से एक कैफे की ओर जा रही थीं। हम जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई कमी थी या नहीं।
Two members of the women’s Australian Cricket team were allegedly molested while they were on their way to a cafe from their hotel in Indore on 23rd October
Additional DCP Crime Branch, Rajesh Dandotiya said, “The Security officers of the women’s Australian Cricket Team filed… pic.twitter.com/nDAejFvSIu
— ANI (@ANI) October 25, 2025
टीएमसी ने भाजपा पर किया हमला
मामले में निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश के इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ ने दुनिया के सामने भारत की छवि को धूमिल किया है।
टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा शासित इंदौर में आईसीसी द्वारा आयोजित विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की गई। ध्यान रहे, यह दोहरी इंजन वाली सरकार के शासनकाल में हुआ है। इसने पूरी दुनिया के सामने हमारा सिर नीचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि इस शर्मनाक कृत्य के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन हमें नहीं पता कि असली अपराधी की पहचान हुई है या नहीं। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा देना चाहते हैं। वहीं, टीएमसी प्रवक्ता सुदीप राहा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बेहद भयावह! इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़! भाजपा शासन में ‘बेटी बचाओ’ की यही हकीकत है।
मिलेगी कड़ी सजा
वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। मंत्री विश्वास सारंग ने इसे बेहद शर्मसार करने वाली हरकत बताया है।हमारी परंपरा अतिथि देवों भव की है, इस तरह की हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपराधी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने और सार्वजनिक जुलूस निकालने की बात कही। प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई देश के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश भी ना करें। खिलाड़ी हमारी धरती पर मेहमान हैं। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
घटना शर्मसार करने वाली-कांग्रेस
<pre aria-label="Translated text: वीडियो | आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रही दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित तौर पर पीछा किया गया और उनमें से एक के साथ मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (
@jitupatwari
) ने कहा, ” data-placeholder=”Translation” data-ved=”2ahUKEwi4gvLiw7-QAxUSyqACHaxQE9sQ3ewLegQIDRAV” dir=”ltr” id=”tw-target-text” role=”text” tabindex=”-1″>
इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह घटना हम सभी के लिए शर्म की बात है। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। मुख्यमंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए और ज़िम्मेदारों सज़ा देनी चाहिए।



