Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsPriyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले...

Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को बिहार के कटिहार में आयोजित अपनी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस वही संघर्ष कर रही है, जो महात्मा गांधी ने कभी अन्याय और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ा था।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) को अपने कुछ कॉरपोरेट मित्रों के हवाले कर रहे हैं, जिससे आम जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जनता की संपत्ति को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं, जबकि देश के आम लोग इसका भाड़ा चुका रहे हैं।”

पढ़ें:‘2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता’, नीतीश ने गिनवाए काम

प्रधानमंत्री के हालिया भाषणों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि PM मोदी अपने पद की गरिमा बनाए रखने में विफल हैं। उन्होंने आलोचना की कि प्रधानमंत्री ‘कट्टा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो लोगों को भड़काने के लिए है। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए। इस रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments