Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsRajnath Singh Angry: संसद में टोकने पर राजनाथ गुस्से से लाल, स्पीकर...

Rajnath Singh Angry: संसद में टोकने पर राजनाथ गुस्से से लाल, स्पीकर से कहा- इन्हें रोकना होगा, मैंने मर्यादा..

लोकसभा में आज वंदे मातरम पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान संसद की मर्यादा तोड़ने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने भाषण के दौरान टोके जाने पर लगभग डांटने के स्वर में पूछा, ‘कौन बैठाएगा, क्या बात करते हो, चुप रहो?’ उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से कहा कि सदन की मर्यादा तोड़ने वाले ऐसे लोगों को रोकना चाहिए।

Trending Videos

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘संसद में चाहे जो बोले, सच बोले या सत्य से थोड़ा परे भी बोले, लेकिन शोरशराबा नहीं मचाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि बाद में जब भी बोलने का अवसर मिले आप प्रतिकार कर सकते हैं। लंबी संसदीय पारी और अनुभव की तरफ ध्यान दिलाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘संसद की ये मर्यादा है। सदैव मैंने इसका ध्यान रखा है। सांसद के रूप में मैंने सदन की मर्यादा कभी नहीं तोड़ी। ये मेरे बारे में कोई नहीं कह सकता है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments